पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 10 सीटें आती हैं जिसमें दिल्ली नगर निगम के 40 वार्ड शामिल हैं। इस लोकसभा सीट पर Congress और BJP दोनों का ही दबदबा रहा है। दोनों पार्टियों के बीच यहां पर कांटे की टक्कर रही है। यह निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 1966 में अस्तित्व में आया। लगभग 25 लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में 16 लाख मतदाता हैं।फिलहाल इस सीट से बीजेपी के नेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर सांसद हैं। इस चुनाव में गौतम गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा को बीजेपी ने उतारा है। यहां से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार से उनका मुकाबला है। कुलदीप आम आदमी पार्टी के (AAP) नेता हैं।
पूर्वी दिल्ली(East Delhi) लोकसभा सीट का इतिहास
पूर्वी दिल्ली(East Delhi) लोकसभा सीट 1966 में अस्तित्व में आई। यहां पर पहला चुनाव 1967 में हुआ। भारतीय जनसंघ (BJP) के हरदयाल देवगन ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के बी मोहन को हराया। 1971 के चुनाव में Congress ने पलटवार करते हुए जीत दर्ज की। एचकेएल भगत सांसद बने। 1980 के चुनाव में एचकेएल ने फिर जीत हासिल की। 1984 के चुनाव में एक बार फिर बाजी Congress के हाथ लगी। 1989 में यहां से एचकेएल भगत ने फिर से जीत हासिल हुए करते हुए निर्दलीय चांद राम को हरा दिया। इस सीट पर BJP और Congress दोनों को ही बराबर जीत मिलती रही है। यमुना नदी के पूर्व में फैले इलाकों में सीलमपुर, शाहदरा, गांधी नगर और प्रीत विहार जैसे आबादी वाले इलाके शामिल हैं।
पूर्वी दिल्ली(East Delhi) लोकसभा सीट में विधानसभा की 10 सीटें हैं।
ओखला
त्रिलोकपुरी
लक्ष्मी नगर
विश्वास नगर
जंगपुरा
कोंडली
पटपड़गंज
शाहदरा
कृष्णा नगर
गांधी नगर
इन 10 में से त्रिलोकपुरी और कोंडली विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए सुरक्षित हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव
2019 के लोकसभा चुनाव में BJP के गौतम गंभीर ने कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को हराया था। गंभीर को कुल 6,95,109 वोट मिले थे तो लवली को 3,04,718 वोट मिले थे। यानी गंभीर ने 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP उम्मीदवार गौतम गंभीर ने 55.35% वोट हासिल कर बंपर जीत दर्ज की थी। पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 2019 में कुल 12,56,314 वोटर रजिस्टर्ड थे। इनमें 6,94,305 मतदाता पुरुष जबकि 5,61,981 वोटर्स महिलाएं थीं। वहीं, 28 मतदाता थर्ड जेंडर से भी थे। यहां 1,881 पोस्टल वोट थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में ईस्ट दिल्ली सीट पर पुरुषों (61.46%) से ज्यादा महिला मतदाताओं (61.79%) ने मतदान में हिस्सा लिया था। पूर्वी दिल्ली(East Delhi) में मुस्लिम वोटर्स की संख्या 18.9 प्रतिशत, एससी वोटर्स की संख्या 15.43 प्रतिशत, सिख वोटर 2.92 प्रतिशत है।
BJP के हर्ष मल्होत्रा और AAP के कुलदीप कुमार को जानें
हर्ष मल्होत्रा का पूरा नाम हर्ष दीप मल्होत्रा है। हर्ष मल्होत्रा दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने साल 1984 से दिल्ली विश्वविद्यालय की हंसराज कॉलेज से BSc किया है और DU से ही 1987 में उन्होंने LLB पूरा किया। वह पूर्वी दिल्ली (East Delhi) नगर निगम के अप्रैल 2015 से मई 2016 तक मेयर रह चुके हैं। उन्हें पूर्वी दिल्ली (East Delhi) नगर निगम की शिक्षा समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था। साल 2012 में हर्ष मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली के वेलकम कॉलोनी से पार्षद का चुनाव जीता था। इनके पिता का नाम वीके मल्होत्रा है। जो दिल्ली के पूर्व सीएम उम्मीदवार रहे हैं। 2008 को BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में वीके मल्होत्रा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था।
कौन हैं विधायक कुलदीप कुमार
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलदीप कुमार पूर्वी दिल्ली (East Delhi) सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पूर्वी दिल्ली (East Delhi) लोकसभा की ही कोंडली विधानसभा सीट से कुलदीप कुमार अभी विधायक हैं। वे दलित समाज से आते हैं। आम आदमी पार्टी के टिकट पर कुलदीप कुमार ने 2020 के चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर की थी। इससे पहले कुलदीप कुमार के राजनीतिक कैरियर की बात करें तो विधायक बनने से पहले पार्षद थे। कुलदीप 27 साल की उम्र में 2017 में कल्याणपुरी वार्ड से सबसे कम उम्र के निगम पार्षद चुने गए थे। वह आप के प्रवक्ता भी हैं और मीडिया के सामने मजबूती से अपनी बात रखते हैं। कुलदीप कुमार एक सफाई कर्मचारी के बेटे हैं और गरीब परिवार से आते हैं। आप के दूसरे उम्मीदवारों के मुकाबले कुलदीप कुमार की अधिक चर्चा है।