इस अनोखी अवधारणा के पीछे थे आलोक पस्कर। आयोजन की ज़िम्मेदारी संभाली स्पॉटलाइट ने, जिसके संचालक राजीव वर्मा ने पूरे आयोजन को ऐसी बारीकी से सजाया कि हर व्यवस्था परफेक्ट नज़र आई।
खिलाड़ियों की धूम
इस टूर्नामेंट में कुल 120 खिलाड़ी उतरे। इनमें 50 महिलाएँ और 70 पुरुष गोल्फर शामिल रहे। हर शॉट के साथ रोमांच बढ़ता गया। दर्शक दीर्घा में बैठे परिवारों और खेल प्रेमियों ने भी इस अलग अंदाज़ के मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। टूर्नामेंट का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 की विशेष श्रृंखला के तहत हुआ। इससे इसका महत्व और भी बढ़ गया।
कड़े मुकाबलों के बाद ये 5 खिलाड़ी रहे शीर्ष पर:
बेस्ट नेट: राज सिंह, विमेन ग्रॉस: अब्बाका रावत, विमेन नेट: आन्या, मेंस ग्रॉस: आशीष कपूर, मेंस नेट: डू यंग ली। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
इस आयोजन को आलोक पस्कर और जेके टेक ने किया उद्घाटन। साथ ही अरमान रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन और एचपी का भी अहम सहयोग रहा। इन कंपनियों की भागीदारी ने इस टूर्नामेंट को और मज़बूती दी। खास आभार जताया गया जेपी ग्रीन्स के ध्रुवपाल सिंह का, जिनकी सक्रिय भूमिका से आयोजन को सफलता और पहचान दोनों मिली।
आयोजक राजीव वर्मा ने कहा, “खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की भागीदारी यह साबित करती है कि इस तरह के आयोजन की ज़रूरत है। अब हम कोलकाता, चंडीगढ़, पुणे और अन्य शहरों में भी इस टूर्नामेंट को ले जाने की योजना बना रहे हैं।” वहीं आलोक पस्कर ने ऐलान किया कि वे अगले पांच साल तक इस टूर्नामेंट को प्रायोजित करेंगे। अगला संस्करण 16 अक्टूबर 2026 को होगा, जो और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
लेगेसी ओपन 2025 सिर्फ़ गोल्फ टूर्नामेंट नहीं रहा। यह खेल भावना, समावेशिता और समुदाय को जोड़ने का एक उत्सव बन गया। महिलाओं और पुरुषों को एक ही मैदान पर आमने-सामने उतारकर इस आयोजन ने रूढ़ियाँ तोड़ीं और गोल्फ में नई परंपरा की शुरुआत की। यह पहल अब एनसीआर और देशभर के खेल कैलेंडर में अपनी मज़बूत जगह बनाने की ओर बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें :-मोदी–शी मुलाकात : सहयोग पर जोर, ‘प्रतिद्वंद्वी नहीं साझेदार’ का संदेश पहुंचा अमेरिका तक
https://shorturl.fm/ZwFys
https://shorturl.fm/Hxd1c
https://shorturl.fm/anljc
**aquasculpt**
aquasculpt is a premium metabolism-support supplement thoughtfully developed to help promote efficient fat utilization and steadier daily energy.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/zh-TC/register?ref=DCKLL1YD
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.