रूस में पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले, यूक्रेन ने किया इनकार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच रूस ने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाया है। रूसी विदेश मंत्री आ लावरोव ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूस के नोवगोरोड क्षेत्र में स्थित राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की। हालांकि, यूक्रेन ने इस आरोप को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।

Written By : डेस्क | Updated on: December 30, 2025 12:11 am

वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूक्रेन के रक्षा प्रतिष्ठान ने रूस के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। यूक्रेन का कहना है कि उसने न तो पुतिन के आवास पर और न ही किसी ऐसे लक्ष्य पर हमला किया है। कीव का आरोप है कि रूस इस तरह के दावे कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करना चाहता है और युद्ध के लिए एक नया नैरेटिव गढ़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया का रुख  

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों ने अपनी रिपोर्टों में स्पष्ट किया है कि इस कथित हमले की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। इन मीडिया संस्थानों ने रूस के दावे और यूक्रेन के इनकार—दोनों पक्षों के बयान प्रकाशित किए हैं, लेकिन किसी तटस्थ एजेंसी द्वारा ड्रोन हमले के ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं।

भारतीय मीडिया में कवरेज

भारतीय मीडिया, ने  रिपोर्टों में यह रेखांकित किया गया है कि फिलहाल यह मामला बयानों और प्रत्यारोपों तक  सीमित है।

ये भी पढ़ें:-

इतिहास को लोगों की भाषा में रखना आज ज़रूरी है: प्रो. एस. इरफ़ान हबीब

3 thoughts on “रूस में पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले, यूक्रेन ने किया इनकार

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *