श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय जल्द ही उसके लिए भारी साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता के संतुलन के साथ 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा कर दिया।
किशन की पारी ने दी मजबूती
भारतीय पारी की नींव विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने रखी। उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाते हुए विपक्षी आक्रमण की धार कुंद कर दी। शुरुआती झटके के बाद उन्होंने तिलक वर्मा के साथ साझेदारी बनाकर रन गति को संभाला और फिर आक्रामक तेवर अपनाते हुए मैच भारत की पकड़ में ला दिया।
तिलक वर्मा (25) और सूर्यकुमार यादव (32) ने बीच के ओवरों में पारी को संतुलित रखा, जबकि अंतिम चरण में शिवम दुबे (27) और रिंकू सिंह (नाबाद 11) ने तेज रन जोड़कर स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जल्दी आउट हुए, लेकिन तब तक भारत ठोस मंच तैयार कर चुका था।
बुमरा और पांड्या ने हिला दीं चूलें
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमरा जैसे भारतीय तेज गेंदबाजों ने पहले दो ओवरों में ही तीन विकेट लेकर मैच की दिशा तय कर दी। शुरुआती झटकों ने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया और रन गति कभी संभल नहीं सकी। नई गेंद से अनुशासित लाइन-लेंथ, बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी और फील्डिंग में चुस्ती ने विपक्ष को वापसी का मौका नहीं दिया। परिणामस्वरूप पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।
भारत का स्कोर बोर्ड
बल्लेबाज रन गेंद
ईशान किशन (wk) 77 40
अभिषेक शर्मा 0 4
तिलक वर्मा 25 24
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) 32 29
हार्दिक पांड्या 0 1
शिवम दुबे 27 17
रिंकू सिंह 11* 4
अक्षर पटेल 0 1
अतिरिक्त: 3
कुल: 175/7
विकेट पतन (Fall of Wickets – भारत)
1–1 (अभिषेक शर्मा, 0.6 ओवर)
88–2 (ईशान किशन, 8.4 ओवर)
126–3 (तिलक वर्मा, 14.2 ओवर)
126–4 (हार्दिक पांड्या, 14.3 ओवर)
159–5 (सूर्यकुमार यादव, 18.5 ओवर)
175–6 (शिवम दुबे, 19.5 ओवर)
175 -7 (अक्षर पटेल, 19.6 ओवर)
पाकिस्तान — 114 ऑल आउट (18 ओवर)
साहिबजादा फरहान — 0
साइम अयूब — 6
सलमान आगा — 7
बाबर आज़म — 44
उमर खान — 39
मोहम्मद नवाज़ — 0
शादाब खान — 0
फहीम अशरफ — 10
शाहीन अफरीदी — 23*
अबरार अहमद — 0
उस्मान तारिक — 0
अतिरिक्त — 4
कुल — 114
विकेट पतन
0/1, 6/2, 13/3, 34/4, 73/5, 78/6, 78/7, 97/8, 97/9, 114/10
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.
Boostaro is a modern men’s wellness boostaro formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.