इस वर्ष UPSC ने IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए कुल 958 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है।
मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला चौथे स्थान पर
मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। राघव ने मुजफ्फरपुर के जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और 12वीं की परीक्षा में बिहार टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक किया और सिविल सेवा की तैयारी की।
वैशाली के उज्जवल प्रियांक दसवें स्थान पर
वैशाली जिले के विदुपुर प्रखंड अंतर्गत विदुपुर पंचायत (वार्ड-03) के निवासी उज्जवल प्रियांक ने ऑल इंडिया रैंक-10 हासिल किया है। अभियंता संजीव कुमार के इकलौते पुत्र उज्जवल की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल है। उन्होंने पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल से 10वीं में 10 CGPA प्राप्त किया और सेंट माइकल स्कूल, पटना से 2018 में इंटरमीडिएट 96 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। इसके बाद जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की।
सारण के यशस्वी राजवर्धन 11वें स्थान पर
सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के मलखाचक गांव के रहने वाले यशस्वी राजवर्धन ने यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक-11 हासिल की है। उनकी सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है और स्थानीय स्तर पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है।
टॉप-3 की सफलता की कहानी
इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री (AIR-1) ने पहला स्थान हासिल किया। राजस्थान के रहने वाले अनुज ने एम्स से MBBS की है और इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। उनकी सफलता ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा मानी जा रही है।
दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम (AIR-2) रहीं, जो कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी की और अपनी रणनीतिक तैयारी के बल पर देश में दूसरा स्थान हासिल किया।
तीसरे स्थान पर अकांश ढुल (AIR-3) रहे। हरियाणा के रहने वाले अकांश ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और अपने प्रयासों के बल पर शीर्ष तीन में जगह बनाई।
रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह भी सफल
इस वर्ष यूपीएससी परीक्षा में आरा की आकांक्षा सिंह ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक-301 प्राप्त की है। आकांक्षा सिंह रणवीर सेना के संस्थापक रहे स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं।
आकांक्षा ने एचडी जैन कॉलेज, आरा से स्नातक की पढ़ाई की है। बताया जाता है कि ब्रह्मेश्वर मुखिया का सपना था कि उनके परिवार का कोई सदस्य अफसर बनकर देश की सेवा करे। परिवार के लोग आकांक्षा की सफलता को उस सपने के साकार होने के रूप में देख रहे हैं।
258 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी जारी
संघ लोक सेवा आयोग ने मुख्य मेरिट सूची के साथ-साथ 258 उम्मीदवारों की एक समेकित रिजर्व सूची भी जारी की है। इस सूची में 129 सामान्य, 26 ईडब्ल्यूएस, 86 ओबीसी, 8 एससी और 6 एसटी श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए बुलाया जा सकता है।
पिछले साल अगस्त में यूपीएससी की मुख्य परीक्षा हुई थी। इस साल फरवरी तक साक्षात्कार चला और छह मार्च को अंतिम परिणाम जारी हुआ।
ये भी पढ़ें :-बिहार में भूमि वाद निपटाने के लिए डीसीएलआर कोर्ट में हर दिन होगी सुनवाई
t996qv
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.
Boostaro is a modern men’s wellness boostaro formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.