मुठभेड़ में मारा गया शूटर चवन्नी
उत्तर प्रदेश की STF ने जौनपुर में बिहार के शूटर को एनकाउंटर (encounter) में मार गिराया. शूटर का नाम सुमित सिंह उर्फ मोनू उर्फ चवन्नी है. यूपी STF ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था. मारा गया शूटर चवन्नी बिहार के सिवान के शहाबुद्दीन गैंग के प्रमुख शूटरों में से था. चवन्नी मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे अपने 2 साथियों के साथ बोलेरो से कहीं जा रहा था. STF को उसके आने की सूचना मिली थी. STF ने बदलापुर के पास पीली नदी के पुल पर चवन्नी को रोकने की कोशिश की. STF को देख चवन्नी ने AK-47 से STF पर फायरिंग शुरू कर दी. STF की जवाबी कार्रवाई (encounter) में चवन्नी ढेर हो गया. वहीं उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे. यूपी STF ने उसके पास से AK-47, 9-MM पिस्टल, बोलेरो और कारतूस बरामद किए हैं.
बीजेपी नेता की हत्या समेत 10 हत्याओं का था आरोप
शहाबुद्दीन के शूटर चवन्नी पर बिहार- यूपी में 24 से अधिक मामले दर्ज हैं. जिनमें 10 मामले हत्या के दर्ज हैं.चवन्नी सिंह बिहार बीजेपी के एक नेता की हत्या मामले में भी आरोपी था. आरोप है कि चवन्नी ने 23 नवंबर 2014 को बिहार के सिवान में बीजेपी सांसद के प्रतिनिधि श्रीकांत भारती की हत्या में शामिल था.
सुपारी किलर था शूटर चवन्नी
बिहार पुलिस के अनुसार चवन्नी सुपारी किलर था. वह पैसे लेकर वारदात को अंजाम देता था. पुलिस की माने तो 2014 में ही उसने यूपी के बलिया में एक कारोबारी और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी. यूपी STF के मुताबिक, 23 सितंबर 2014 को चवन्नी ने बलिया के कारोबारी परशुराम तिवारी और उनके बेटे की हत्या की थी. घटना को अंजाम देने के बाद चवन्नी ने कारोबारी की पत्नी को फोन करके कहा था कि अब मार दिए हैं तो क्या हुआ, माफ नहीं करोगी ? गवाही मत दो नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा. शहाबुद्दीन का यह शूटर यूपी के मऊ जिले के नरई इमलिया इलाके का रहने वाला था.
ये भी पढ़ें:- Updated Patna Crime : बिहार की राजधानी पटना में 24 घंटे में हत्या समेत दो बड़ी वारदात