Ajay Chautala ने भाजपा के बारे में कहा कि जो लोग छाती ठोककर कहते थे कि 400 पार उनका क्या हाल रहा ? कहां गई उनकी गारंटी ? 240 तक भी नहीं पहुंच पाए, भूपेंद्र हुड्डा द्वारा प्रदेश में सरकार बनाने के दावे पर उन्होंने कहा की हुड्डा को तो खुद का टिकट भी पक्का नहीं है।
हुड्डा को तो अपना टिकट भी….
हुड्डा को तो अपना टिकट भी सोनिया गांधी की साड़ी का पल्लू पकड़कर, राहुल गाँधी का कुर्ता पकड़कर, प्रियंका गांधी की चुनरी उठाकर और वेणुगोपाल राव के चप्पल उठाकर लानी है। उनके पिता रणवीर सिंह का राज नहीं है।
इनेलो और बसपा गठबंधन
इनेलो और बसपा गठबंधन को लेकर अजय चौटाला ने कहा की यह गठबंधन पहली बार नहीं हुआ पहले भी कई बार हुआ है लेकिन नतीजे क्या थे सभी को पता है। इस दौरान उनके साथ जजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, युवा जजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, देवेंद्र सौरोत, प्रवीण डूडी व पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला (Ajay Chautala) ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की सदैव परिस्थितियां एक जैसी नहीं होतीं। कभी हार तो कभी जीत होती है और हार की निराशा तो सभी को होती है लेकिन अब सभी कार्यकर्ता लोकसभा के नतीजों को भूलकर विधानसभा चुनावों की तैयारी में पूरी तरह से जुट जाएं । अभी 100 दिन का समय बाकी है। प्रतिकूल परिस्तिथिओं को अनुकूल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा जननायक चौधरी देवीलाल ने कभी संघर्ष नहीं छोड़ा इसलिए हमें भी संघर्ष करना होगा।
अजय चौटाला ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया है कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और अपनी साढ़े चार साल की उपलब्धियां जनता को बताएं। उसके साथ- साथ सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करें।
अगले चुनावों के नतीजों को लेकर उन्होंने कहा कि यह फैसला जनता जनार्दन को करना होता है। छाती ठोंककर 400 पार का नारा देने वालों की गारंटी कहीं ढूंढी भी नहीं मिल पाई। अपनी सरकार बनाने को लेकर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हम अपनी पार्टी की नीतियों को जनता के बीच में लेकर जा रहे हैं। यह जनता को तय करना है कि किसको बागडोर सौंपी जाएं। जजपा के गठबंधन को लेकर कहा पहले चुनाव घोषित होने दो इसका फैसला तब होगा।
ये भी पढ़ें :-By-Election Result : भाजपा को नुकसान ही नुकसान, ममता ने किया क्लीन स्वीप