इस हिंदू सम्मेलन में प्रखर वक्ताओं द्वारा ओजस्वी उद्बोधन दिया गया, मुख्य वक्ता साध्वी प्राची ने अपने संबोधन में कहा कि आज हिंदू समाज आपस में बंटा हुआ है, जबकि मानव कल्याण के लिए इसका एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने सनातन संस्कृति के महत्व पर जोर देते हुए शिखा, जनेऊ और सनातन परंपराओं को न भूलने का आह्वान किया। साध्वी प्राची ने प्रत्येक घर में ॐ, स्वस्तिक जैसे सांस्कृतिक प्रतीकों और तुलसी का पौधा रखने की भी बात कही। मुख्य वक्ता प्रदीप ने राष्ट्र एवं धर्म की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार रखे , साथ ही हिन्दुओ को एकजुट होकर सकारात्मक कार्य करने का सन्देश दिया , उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।
सम्मलेन में डॉ ऋषि राज सिंह ने सामाजिक विषय पर उद्बोधन दिया, उन्होंने स्वामी विवेकानंद के भारत माता के पूजन के संकल्प, डॉ. हेडगेवार द्वारा 1925 में आरएसएस की स्थापना और उनके अनुयायियों द्वारा देश के लिए किए गए बलिदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत में जन्म लेने को सौभाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थलों पर न जा पाने की स्थिति में अपने माता-पिता की सेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने परिवार को एकजुट रखने और धार्मिक-सांस्कृतिक संस्कार देने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कर्णप्रिय भजन एवं लघु नाटक का मंचन भी किया गया , जिसमे देश विरोधियों और धर्मांतरण के प्रयासों के खिलाफ सजग रहने की प्रेरणा दी गई, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने संगठित हिंदू होने का संकल्प लिया।

मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक प्रदीप जी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर चर्चा की। ऐतिहासिक नायकों में महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, वीर हकीकत राय, गुरु तेगबहादुर, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह के योगदान को याद करते हुए आज के युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर रंजीव रंजन, सुन्दर डंगवाल , अपर्णा मिश्रा, सचिन स्वर्णकार , पूनम बंसल, कपिल , राजेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
ये भी पढ़ें :-‘भगवा है अपनी पहचान’: संघ की शताब्दी पर आधारित फिल्म ‘शतक’का एंथम लॉन्च किया मोहन भागवत ने
एक सफल कार्यक्रम
एक सफल आयोजन 👏👏👏👏