भाजपा की दिल्ली जीत, PM मोदी बोले- “AAP-दा से मुक्त हुई राजधानी”

दिल्ली चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक वापसी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे "AAP-दा से मुक्ति" करार दिया।

Written By : MD TANZEEM EQBAL | Updated on: February 8, 2025 9:08 pm

भाजपा की दिल्ली हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत दर्ज की और 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली अब 10 साल बाद ‘AAP-दा‘ (आपदा) से मुक्त हो गई है।

BJP की ऐतिहासिक जीत, AAP को बड़ा झटका

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से BJP ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर सिमट गई।
इस चुनाव में AAP के कई दिग्गज नेता अपनी सीटें गंवा बैठे, जिनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज शामिल हैं।

PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें:

🔹 दिल्ली के लोगों ने हमें दिल खोलकर प्यार दिया, और हम इसे दोगुना लौटाएंगे विकास के रूप में।”
🔹 जो लोग दिल्ली को अपनी जागीर समझते थे, उन्हें आज जनता ने आईना दिखा दिया। दिल्ली के असली मालिक दिल्ली की जनता है।”
🔹 “AAP की शॉर्टकट राजनीति को दिल्ली की जनता ने शॉर्ट-सर्किट कर दिया।”
🔹 दिल्ली के लोगों ने भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति को नकार दिया।”
🔹 दिल्ली की जनता ने ‘AAP-दाको हटाकर विकास की राह चुनी है।”
🔹 “AAP ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर राजनीति शुरू की थी, लेकिन उनके मुख्यमंत्री और मंत्री खुद घोटालों में फंसे और जेल गए।”
🔹 हमारी सरकार पहली विधानसभा सत्र में CAG रिपोर्ट पेश करेगी।”
🔹 दिल्ली के लोग नाटक नहीं, विकास चाहते हैं। BJP दिल्ली को बेहतर शहरी बुनियादी ढांचा देगी।”

BJP की जीत और संभावित मुख्यमंत्री

नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे चल रहे हैं।

AAP को मिली करारी हार, कांग्रेस फिर हुई शून्य

2015 और 2020 में प्रचंड जीत दर्ज करने वाली AAP को इस बार जनता ने बड़ा झटका दिया।
वहीं, कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्ली में खाता खोलने में नाकाम रही।

क्या बदलेगी दिल्ली की राजनीति?

BJP की इस जीत के बाद दिल्ली में राजनीति का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि BJP की नई सरकार क्या बदलाव लाती है और AAP इस हार से कैसे उबरती है।

यह भी पढ़े:दिल्ली चुनाव में केजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP के 5 दिग्गज हारे

One thought on “भाजपा की दिल्ली जीत, PM मोदी बोले- “AAP-दा से मुक्त हुई राजधानी”

  1. **back biome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *