उन्होंने कहा- आइ एम सॉरी। इसके बाद उन्होंने किंग चार्ल्स तृतीय को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर देश के नये प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने भी वकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात की।
लेबर पार्टी को मिली हैं 650 में से 412 सीटें
यूनाइटेड किंगडम की संसद की 650 सीटों में से 412 लेबर पार्टी को मिली हैं। सिर्फ तीन सीटों का परिणाम आना बाकी है। जब कि पूर्ण बहुमत के लिए उसे सिर्फ 326 सीटों की ही जरूरत थी। पांच साल पहले टॉरी प्रबल जीत दर्ज कर सत्ता में आई थी लेकिन इस बार उसे सवा सौ सीटों के आसपास ही सिमटना पड़ा। यह उसकी बहुत बड़ी हार है। लेबर पार्टी मध्यमार्गी और वामपंथी रुझान की पार्टी है।
पीएम मोदी ने दी कीर स्टार्मर को जीत की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को जीत की बधाई दी है।
ब्रिटेन के लोगों की नाराजगी अनायास नहीं है। देश इस समय घोर आर्थिक संकट में है। लोगों का जीवन स्तर खराब हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं बार-बार की हड़ताल से चरमरा गई हैं। ब्रिटेन सेकेंड वर्ल्ड वार के बाद से सबसे खराब आर्थिक स्थिति में है। टैक्स बढ़े हैं और देश कर्ज में डूबा है। कर्ज लगभग राष्ट्रीय आय के बराबर है।सुनक (Rishi Sunak) के कई मंत्री भी चुनाव हार गए हैं।
हम नया ब्रिटेन बनाएंगे : कीर स्टार्मर
नये प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद कीर स्टार्मर ने कहा कि हम नया ब्रिटेन बनाएंगे। हम नई शुरुआत करेंगे।आज से ही हम राष्ट्रीय निर्माण का काम शुरू करेंगे और देश को नया स्वरूप देंगे। चुनाव प्रचार के दौरान स्टार्मर ने सुनक (Rishi Sunak) की आर्थिक नीतियों की लगातार आलोचना की लेकिन वह कोई ठोस उपाय नहीं बता सके जिससे उसे सुधारा जा सके।
रिफार्म यूके नाम की पार्टी बनी नई ताकत
ब्रिटेन में रिफार्म यूके नाम की पार्टी नई ताकत के रूप में सामने आई है। उसके नेता नाइगेल फरागे हैं। वह यूरोपीय संघ से अलग होने के समर्थक रहे हैं। वह खुद तो जीते ही उनके कई साथी भी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने चुनाव के कुछ दिन पहले ही लडने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। वह आव्रजन नियमों को कड़ा करने और ब्रेक्जिट के समर्थक हैं।
Rishi Sunak ने चुनावी हार पर जनता से मांगी माफी , Keir Starmer की जीत तय