Mainiya Samman Yojana के तहत मिलेंगे हर माह 1000 रुपये
के शुभारंभ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत अब 21 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र तक की पात्र महिलाओं को राज्य सरकार डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक माह के 15 तारीख तक 1 हजार रुपए सम्मान राशि उनके बैंक खाते पर भेजेगी। सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हरेक वर्ष 12 हजार रुपए भेजे जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने दी रक्षाबंधन की बधाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो उनकी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग-समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ गांव-गुरबा के लोग बखूबी ले रहे हैं। लेकिन राज्य की नारी शक्ति के उत्थान के लिए एक विशेष योजना की जरूरत थी जिसे “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के रूप में आज पाकुड़ जिला की इस धरती से आपसभी लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ किया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी बहन-बेटियों को रक्षाबंधन त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन त्यौहार पूरे देश में उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन हमारी बहन-बेटियों को अनेक उपहार मिलते हैं। रक्षाबंधन के दिन भाई भी अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है। आज हमारी सरकार भी राज्य की बहन-बेटियों के सम्मान, रक्षा एवं उनके विश्वास पर खरा उतरने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के किसानों के उत्थान के लिए समर्पित है। राज्य सरकार ने अब निर्णय लिया है कि यहां के कृषकों द्वारा लिए गए कृषि ऋण के रूप में सिर्फ 50 हजार रुपए ही नहीं बल्कि 2 लाख रुपए तक की राशि माफ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के विकास को लेकर समर्पित भाव से काम किया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत छात्राओं को सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है।
Mainiya Samman Yojana की राशि 81 हजार खाते में भेजी गई राशि
उन्होंने कहा कि “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के तहत आज पाकुड़ जिला की 81 हजार से अधिक पात्र बहन-बेटियों को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में 1 हजार रुपए की सम्मान राशि भेजी गई। इन महिलाओं को प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपए भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि रिमोट का बटन दबाकर आज अपनी बहन-बेटियों यह सम्मान राशि भेजने में हमने सफलता पायी है। यहां की बहन-बेटियों को यह सम्मान अनवरत मिलती रहे इस संकल्प के साथ उनकी सरकार आगे बढ़ रही है।
हर माह 15 तारीख तक चली जाएगी खाते में राशि
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों की महिलाओं के बैंक खाते में महीने के 15 तारीख तक इस योजना के तहत मिलने वाली सम्मान राशि भेजा जाना सुनिश्चित किया गया है। यह योजना कितना महत्वपूर्ण है यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस घर में 21 वर्ष से 50 वर्ष के उम्र की दो-तीन,चार अथवा पांच महिलाएं हैं उस घर में प्रति वर्ष सम्मान राशि के रूप में कितने रुपए भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना राज्य की नारी शक्ति को समर्पित योजना है।
105 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने Mainiya Samman Yojana के शुभारंभ के अवसर पर 105.8015 करोड़ रुपए की 215 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसमें 32.877 करोड़ रुपए की 14 योजनाओं का उद्घाटन और 72.9244 करोड़ रुपए की 201 योजनाओं की आधारशिला रखी। मौके पर मुख्यमंत्री ने कुल 65948 लाभुकों के बीच 126.1593 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे कई मंत्री और विधायक
इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी, मंत्री शश दीपिका पाण्डेय सिंह, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, विधायक कल्पना सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जुली क्रिस्टमनी हेमब्रम, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल सहित पाकुड़ जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें :-झारखंड में चुनाव से पहले होगा बड़ा खेला…JMM को लग सकता तगड़ा झटका