पंजाब में डीआईजी घूस लेते गिरफ्तार, छापे में 5 करोड़ नकद, 1.5 Kg सोना बरामद

पंजाब पुलिस के रूपनगर रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। डीआईजी के साथ उनका एक बिचौलिया भी पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें करीब 5 करोड़ रुपये नकद, डेढ़ किलो सोने के जेवर, 22 लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब की दर्जनों बोतलें, महंगी कारें [जिनमें Audi और Mercedes जैसी गाड़ियाँ शामिल हैं ] बरामद की गईं।

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों से मिली नकदी और सोने के जेवर आदि
Written By : रामनाथ राजेश | Updated on: October 18, 2025 12:54 am

सूत्रों के अनुसार, डीआईजी भुल्लर एक निजी व्यक्ति से जांच प्रभावित करने के लिए 8 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। सीबीआई ने इस मामले में बिचौलिए के जरिए दी गई रकम को दस्तावेजी साक्ष्य सहित रिकॉर्ड किया। एक WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग, जिसमें डीआईजी खुद रिश्वत लेने का निर्देश देते सुने गए, इस पूरे ऑपरेशन का अहम सबूत बना। रिकॉर्डिंग में डीआईजी की आवाज़ में कहा गया — “8 फड़ने ने 8” — जिसने एजेंसी को कार्रवाई के लिए पुख्ता आधार दिया।

सीबीआई की टीम ने गिरफ्तारी के बाद डीआईजी के चंडीगढ़, रूपनगर और पटियाला स्थित आवासों पर एक साथ छापेमारी की। तलाशी में करोड़ों रुपये की नकदी, सोना, लग्जरी सामान और कई संपत्ति के दस्तावेज़ मिले। एजेंसी अब इन संपत्तियों के स्रोत की जांच कर रही है।

डीआईजी भुल्लर को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीबीआई के अनुसार, यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के भीतर फैले उच्च स्तर के भ्रष्टाचार की कड़ी हो सकती है।

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के बावजूद इतनी बड़ी रिश्वतखोरी यह बताती है कि सिस्टम में कहीं न कहीं गंभीर चूक है।”

रिश्वत लेते गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर

हालांकि, गिरफ्तार अधिकारी भुल्लर ने अदालत में दावा किया कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। मगर सीबीआई का कहना है कि उसके पास पर्याप्त तकनीकी और भौतिक साक्ष्य मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ में एक करोड़ का इनामी सहित 210 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, बड़ी संख्या में हथियार सौंपे

3 thoughts on “पंजाब में डीआईजी घूस लेते गिरफ्तार, छापे में 5 करोड़ नकद, 1.5 Kg सोना बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *