तेलंगााना की दवा फैक्ट्री में विस्फोट,30 मृतकों में ज्यादातर बिहार के, 31 घायल

तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले के पशमैयलारम औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा फैक्ट्री  में रविवार को हुए विस्फोट में 30 लोगों की मौत हो गई और 31लोग घायल हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती  है। सिगाची इंडस्ट्री में ये विस्फोट सुबह करीब  9:30 बजे  तब हुआ जब एक रिएक्टर तेज आवाज के साथ फट गया। इसके फटते ही फैक्ट्री परिसर में तेजी से आग फैल गई  और तीन मंजिला भवन ढेर में बदल गया। 

Written By : रामनाथ राजेश 31 | Updated on: July 1, 2025 9:29 am

अब तक मलबे से 30 शव निकाले जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर थे। मृतकों में  अधिकतर बिहार के हैं और उत्तर प्रदेश के निवासी थे। बताया जा रहा है कि बिहार के जो लोग मरे हैं उनमें से 4 रोहतास जिले के अमरथा गांव के हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भयावह था कि मजदूर 100 फीट दूर जा गिरे। सूचना पाकर आसपास के इलाकों से 11 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई। दो फायर रोबोट, एसडीआरएफ और HYDRAA की टीमें भी पहुंचीं। ढेर में बदली फैक्ट्री  के मलबे को हटाने के लिए  मशीनें लगीं तब अंदर से और शव मिले। तेलंगान के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डीने घटना पर दुःख व्यक्त किया है। साथ ही  राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए  हैं और विस्फोट की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया और गंभीर रूप से घायलों के लिए पूरा इलाज मुफ्त में हो इसकी व्यवस्था  की। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस घटना पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों के लिए दो  लाख और  घायलों के लिए 50 हज़ार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने पटना के कमिश्नर को तेलंगाना सरकार से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि मृतकों के शव बिहार लाए जा सकें और घायलों को इलाज मुहैया कराया जा सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भी मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की हगै।  

ये  भी पढ़ें :-पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ी लाखों की भीड़, धक्का-मुक्की में 600 श्रद्धालु घायल/

One thought on “तेलंगााना की दवा फैक्ट्री में विस्फोट,30 मृतकों में ज्यादातर बिहार के, 31 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *