Flood :बिहार में कहर बरपा रही है कोसी और गंगा में आयी बाढ़

उत्तर बिहार और पूर्वी बिहार में कोसी और गंगा में बाढ़ कहर बरपा रही है. कोसी और गंगा में बाढ़ से कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं. भागलपुर के कहलगांव में NH 80 पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है.

उत्तर और पूर्वी बिहार में बाढ़ का दिख रहा रौद्र रूप
Written By : संतोष कुमार | Updated on: August 15, 2024 7:53 am

कोसी और गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से कोसी सीमांचल  और पूर्वी बिहार में flood ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. कहीं, बांध टूट गए हैं तो कहीं स्कूलों व सरकारी कार्यालय में पानी घुस गया है. उत्तर बिहार और पूर्वी बिहार में गांव की सड़क ही नहीं NH 80 भी बाढ़ की चपेट में आ गया है. भागलपुर से कहलगांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग NH 80 पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है. जिससे आने- जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

हालत यह है कि करोड़ों के लागत से NH की मरमती की जा रही है. लेकिन flood की चपेट में आने से दर्जनों जगह पानी बह रहा है. एनएच में दरारें आ गई है. कभी भी NH बाढ़ की चपेट में आ कर पूरा NH ध्वस्त हो सकता है, जिससे 10 लाख से अधिक आबादी को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

भागलपुर के आगे NH 80 पर भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंध


NH 80 पर एतिहात के तौर पर जिला प्रशासन की ओर से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है लेकिन, जान जोखिम में डालकर भारी वाहनों का प्रवेश हो रहा है. जिसके कारण हादसे भी हो रहे हैं. सबौर के आगे पुल के समीप अचानक एनएच 80 के धंस जाने के कारण एक हाईवा ने पलटी मार दी. हालांकि इस हादसे में ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई लेकिन हाईवा 10 फीट खाई में जा गिरा. बताया जा रहा है कि हाईवा पुल निर्माण निगम विभाग का  है. जो बाढ़ से बचाव एवं NH पर मिट्टी को अनलोड करने के लिए जा रहा था इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।

NH से संपर्क टूटने पर 10 लाख की आबादी होगी प्रभावित 

लोगों का कहना है कि आने वाले कुछ ही दिनों में भागलपुर कहलगांव मुख्य मार्ग जोड़ने वाले एनएच 80 का संपर्क टूट जाएगा जिसके कारण 10 लाख से अधिक आबादी प्रभावित होगा. झारखंड समेत भागलपुर के दो प्रखंड के लोगों को ट्रेन के माध्यम से भागलपुर के तरफ सफर करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें :-बाढ़ के खतरे को लेकर UP में रेड अलर्ट, बारिश ने कई राज्यों में मचाया कहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *