ICC Under-19 Cricket World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराकर किया बाहर, टीम इंडिया सेमीफाइनल में

ज़िम्बाब्वे के बुलावायो मैं हो रहे ICC अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रन से पराजित करते हुए न सिर्फ सेमीफाइनल में प्रवेश किया, बल्कि अपने सुपर सिक्स ग्रुप में शीर्ष स्थान भी हासिल कर लिया।

Written By : रामनाथ राजेश | Updated on: February 1, 2026 9:59 pm

ICC Under-19 Cricket World Cup में इस जीत के साथ भारतीय टीम का सेमीफाइनल में सामना अब अफगानिस्तान से होगा। भारत ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया। निर्णायक सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी के 30 रन बनाकर आउट होने के बाद भारतीय पारी को वेदांत त्रिवेदी (68 रन) ने संभाला, जबकि निचले क्रम में कनिष्क चौहान (35) और खिलान पटेल (21 नाबाद) की तेज़ पारियों ने स्कोर को मजबूती दी। कनिष्क ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 30 रन देकर एक विकेट लिया। इस तरह कनिष्क चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सधे हुए आक्रमण के सामने दबाव में आ गई और 46.2 ओवर में 194 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाज़ों ने झटके दिए, जबकि मध्य ओवरों में स्पिन आक्रमण ने रन गति पर पूरी तरह अंकुश लगा दिया।

इस जीत के साथ भारत सुपर सिक्स अंकतालिका में शीर्ष पर पहुँच गया, जबकि पाकिस्तान का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। भारतीय टीम ने बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग—तीनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन करते हुए खिताब की प्रबल दावेदारी पेश की।

अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा, जिसने टूर्नामेंट में आक्रामक खेल से सबका ध्यान खींचा है।

स्कोर बोर्ड

भारत — 252 रन (49.5 ओवर में ऑलआउट)

एरन जॉर्ज – 16

वैभव सूर्यवंशी – 30

आयुष म्हात्रे (कप्तान) – 0

वेदांत त्रिवेदी – 68

विहान मल्होत्रा – 21

अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर) – 16

आर.एस. अम्ब्रिश – 29

कनिष्क चौहान – 35

खिलान पटेल – 21*

दीपेश देवेंद्रन – 1

हेनिल पटेल – 1*

अतिरिक्त रन – 14

कुल: 252 रन

पाकिस्तान  — 194 रन (46.2 ओवर में ऑलआउट )

हमज़ा ज़हूर – 42

उस्मान खान – 66

फरहान यूसुफ (कप्तान) – 38

कुल: 194 (46.2)

ये भी पढ़ें :- ईशान शतक लगा शामिल हुए विश्वकप टीम में, भारत न्यूजीलैंड को 4-1 से हराकर सीरीज जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *