Paris Olympics में भी भारत को हॉकी में मिला पदक

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट से कुश्ती में मिली निराशा के बाद आज फिर से भारतीयों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच पुरुष हॉकी कांस्य पदक मुकाबला खेला गया । भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया है। बता दें सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों 3-2 से हारने के बाद इंडियन टीम का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया था।

Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: August 8, 2024 9:07 pm

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन भारत के लिए कई उम्मीदें अभी भी कायम हैं। टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) से आज भी गोल्ड की ही उम्मीद है।

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। स्पेन के खिलाफ मैच में भारत ने 2-1 से जीत हासिल कर ली है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) ने भारत के लिए दो गोल कर टीम को जीत दिलाई है।

कुश्ती में विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के बाद अब अमन सेहरावत (Aman Sehrawat) पर सबकी निगाहें टिकी हैं। अमन सेहरावत का सेमीफाइनल में आज मुकाबला जापाान के री हिगुची से है। वह 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में खेल रहे हैं।

हॉकी में भारत ने स्पेन को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल 

भारत ने ओलंपिक के इतिहास में हॉकी में 13वां मेडल जीता है। गुरुवार को भारतीय टीम ने स्पेन को 2-1 से मात दी। एक मैच के लिए बैन किए गए अमित रोहिदास की भी टीम में वापसी हुई ।

पहले क्वार्टर में किसी ने भी गोल नहीं किया। दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने पेनल्टी स्ट्रोक से एक गोल कर बढ़त बना ली थी। मार्क मिरालेस ने खेल के 18वें मिनट में यह गोल किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से पहले गोल दाग कर मुकाबला बराबर कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में मिले एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर हरमनप्रीत ने इंडिया को 2-1 से बढ़त दिला दी।

Paris Olympics

इसके बाद स्पेन के हर प्रयास को भारत ने नाकामयाब करते हुए अंत तक 2-1 से बढ़त बनाए रखकर देश के खाते में एक और ब्रॉन्ज मेडल जोड़ दिया है।

1972 के बाद भारत ने पहली बार हॉकी में लगातार 2 मेडल जीते

1980 के बाद से भारतीय टीम ओलंपिक में मेडल के लिए तरसती रही। फिर मेडल का सूखा 40 साल बाद यानी पिछ्ले ओलंपिक में खत्म हुआ और भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अब Paris Olympics 2024 में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज जीतकर 52 साल बाद इतिहास रचा है। 1972 के बाद भारत ने हॉकी में लगातार 2 मेडल जीते हैं। 1968 और 1972 में भी भारत ने लगातार 2 ब्रॉन्ज ही जीते थे।

ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक्स में मेडल वंचित Vinesh Phogat ने लिया कुश्ती से संन्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *