Indian Football : Sunil Chhetri के बाद अगला कौन? आइये नजर डालते हैं विकल्पों पर

सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) के बाद अगला कौन ?' यह एक ऐसा प्रश्न है जो पिछले कई वर्षों से भारतीय फुटबॉल (Indian football) जगत में पूछा जाता रहा है। लेकिन भारत के अब तक के सबसे महान गोलस्कोरर ने घोषणा की कि वह 6 जून को अगले मैच के बाद संन्यास ले लेंगे, तो यह सवाल फिर से केंद्र में आ गया है।

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री
Written By : वंदना दुबे | Updated on: May 17, 2024 5:20 am

आइये जानते हैं सुनील के संन्यास के बाद वे कौन से खिलाड़ी हैं,  जो उनकी जगह ले सकते हैं-

विक्रम प्रताप सिंह (Vikram Partap Singh) (22 वर्ष)

Indian Super League (ISL) 2023-24 में मुंबई सिटी (Mumbai City) का प्रतिनिधित्व करने वाले विक्रम ने इस सीज़न में मुख्य रूप से बाएं विंगर के रूप में खेलते हुए आठ गोल किए हैं। उनकी मैदान में तेजी छेत्री द्वारा अक्सर प्रदर्शित की जाने वाली तीव्रता से मेल खाती है। साथ ही उन्होंने आईएसएल 2023-24 में 23 मैचों में आठ गोल किये हैं। विक्रम, सुनील का विकल्प बन सकते हैं।

शिवशक्ति नारायणन (Sivasakthi Narayanan) (22 वर्ष)

संभवतः इस सूची में सुनील के विकल्प के रूप में दूसरा नाम शिवशक्ति का है। उन्हें सही समय पर सही जगह रहने की एक सुखद आदत है, जैसा कि उन्होंने 22/23 सीज़न में दिखाया था, जहां उन्होंने रॉय कृष्णा के साथ शीर्ष पर खेला था। उनकी बॉक्स के अंदर खेलने और लक्ष्य पर निशाना साधने की क्षमता शानदार है।

रहीम अली (Rahim Ali) (24 वर्ष)

अपने क्लब के लिए अक्सर सेंटर-फ़ॉरवर्ड के रूप में खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों में से एक अली की शारीरिक क्षमता उनकी सबसे बड़ी ताकत है। छेत्री के विकल्प के तौर पर अली उपयुक्त हैं। कोच ओवेन कोयल के संरक्षण में, उनकी फिनिशिंग शानदार रही है और यही उन्हें एक बेहतर विकल्प बनाती है।

मनवीर सिंह (Manvir Singh) (28 वर्ष)

संभवतः इस समय सूची में सबसे सुरक्षित विकल्प मनवीर का है। आईएसएल में मोहन बागान का प्रतिनिधित्व कर रहे मनवीर में गेंद पर पकड़ बनाए रखने की अद्भुत क्षमता है, लेकिन उनकी फिनिशिंग कमजोर है। उन्होंने आईएसएल 2023-24 में 23 मैच खेले और 4 गोल किये, 7 में उन्होंने सहायता की। मनवीर के शॉट्स काफी शक्तिशाली होते हैं।

गुरकीरत सिंह (Gurkirat Singh) (20 वर्ष)

सूची में सबसे युवा नाम और सबसे स्वाभाविक सेंटर-फ़ॉरवर्ड गुरकीरत सिंह का  है। मजबूत और शारीरिक, लक्ष्य के प्रति गहरी नजर रखने वाले गुरकीरत का एक पूर्ण स्ट्राइकर के रूप में आने वाले वर्षों में टीम के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *