ओडिशा(Odisha) में सरकार के शपथ ग्रहण के बाद, नए मुख्यमंत्री मोहन माझी(Mohan Charan Majhi) ने मंदिर के चारों द्वार भक्तों के लिए खोलने का आदेश दिया। आज भगवान के आशीर्वाद के बाद श्री मंदिर के चारों द्वार भक्तों के लिए खोल दिए गए। भाजपा(BJP) ने इसे चुनावी मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा था। जब भाजपा(BJP) सरकार सत्ता में आई तो उसने भक्तों के लिए मंदिर के चारों दरवाजे खोलने का अपना वादा पूरा किया। अब भक्तों को भगवान जगन्नाथ(Lord Jagannath) के दर्शन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि कोरोना काल के बाद से बंद मंदिर के तीन दरवाजे आज भक्तों के लिए खोल दिए गये हैं।
मंदिर के कितने दरवाजे हैं
जगन्नाथ मंदिर(Jagannath Puri Temple) में कुल चार द्वारा हैं। सिंह द्वार, अश्व द्वार, व्याघ्र द्वार और हस्ति द्वार।
किस कारण बंद थे मंदिर के दरवाजे
मार्च 2020 में कोविड(COVID-19) प्रतिबंधों के बाद से मंदिर में भक्तों का प्रवेश बंद कर दिया गया। पिछली बीजू जनता दल सरकार ने कोरोना महामारी के बाद से ही मंदिर के चारों द्वार बंद कर दिए थे। और कुछ दिनों बाद मंदिर के अंदर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने भक्तों को मंदिर के सिंहद्वार से ही प्रवेश की अनुमति दी थी।
भक्तों के लिए कुछ सुविधाएं भी दी गई है:
राज्य के नए सीएम मोहन चरण माझी(Mohan Charan Majhi) ने भक्तों की सुविधा के लिए जूता स्टैंड (Shoe Rack), पीने के पानी की सुविधा और ओलावृष्टि (Hailstrome) और बारिश से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। भक्तों और सेवादारों ने नए मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया है।
500 करोड़ का बनेगा फंड
बता दें कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर(Jagannath Puri Temple ) के लिए 500 करोड़ रुपए के कॉर्पस फंड को भी सीएम माझी की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सीएम मोहन चरण माझी(Mohan Charan Majhi) ने कहा, ‘हमने कल कैबिनेट की बैठक में जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Puri Temple) के सभी चार द्वार खोलने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव पारित हो गया । जगन्नाथ मंदिर और अन्य कार्यों के विकास के लिए, हमने कैबिनेट में एक फंड का प्रस्ताव रखा है. जब हम अगला राज्य बजट पेश करेंगे, तो हम मंदिर प्रबंधन के लिए 500 करोड़ रुपये का एक कोष आवंटित करेंगे।