Kanya Pujan 2024 : कब है कन्या पूजन ? जानें तिथि, शुभ मूहूर्त और विधि

Kanya Pujan 2024 Date: नवरात्रि से जुड़ी कईं परंपराएं प्राचीन समय से चली आ रही हैं, कन्या पूजन भी इनमें से एक है। इस परंपरा में छोटी बच्चियों को माता का रूप मानकर इनकी पूजा की जाती है।

Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: October 8, 2024 8:01 am

Kanya Pujan 2024 Details: शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर, गुरुवार से शुरू हो चुका है, जो 11 अक्टूबर, शुक्रवार तक मनाया जाएगा। नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन की परंपरा है। आमतौर पर कन्या पूजन अष्टमी और नवमी तिथि पर किया जाता है। ये दोनों तिथियां कन्या पूजन के लिए श्रेष्ठ मानी गई हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन करवाने से माता की कृपा बनी रहती है। जानिए कन्या पूजा की विधि, मंत्र व अन्य खास बातें…

कब करवाएं Kanya Pujan 2024?

वैसे तो नवरात्रि में कन्या पूजन किसी भी तिथि पर किया जा सकता है, लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि इसके लिए बहुत शुभ मानी गई है। इस बार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग एक ही दिन बन रहा है यानी 11 अक्टूबर, शुक्रवार को ये दोनों तिथि एक ही दिन रहेंगी। दोनों तिथियों का संयोग होने से ये दिन कन्या पूजन के लिए बहुत ही शुभ बन गया है।

कन्या पूजन 2024 शुभ मुहूर्त (Kanya Pujan 2024 Shubh Muhurat)

– सुबह 06:26 से 07:53 तक

– सुबह 07:53 से 09:19 तक

– सुबह 11:50 से दोपहर 12:36 तक (अभिजीत मुहूर्त)

– दोपहर 12:13 से 01:40 तक

इस विधि से करें कन्या पूजन (Kanya Pujan Vidhi-Mantra)

  • नवरात्रि में जिस दिन आप कन्या पूजन करना चाहते हैं, उसके पहले कन्याओं को उनके घर जाकर निमंत्रण देकर आएं।
  • जब कन्याएं आपके घर पर आ जाएं तो उन्हें उचित स्थान पर बैठाएं। इन कन्याओं को साक्षात माता का ही स्वरूप मानें।
  •  कन्या पूजन के लिए शुद्ध-सात्विक भोजन बनवाएं। इसमें खीर या हलवा जरूर होना चाहिए। ये चीजें देवी को विशेष रूप से प्रिय हैं।
  • सभी कन्याओं को भोजन करवाएं। इसके बाद चुनरी ओढ़ाएं, तिलक लगाएं। पैर धोकर महावर या मेहंदी लगाएं।
  • इसके बाद हाथ में फूल लेकर यह मंत्र बोलें

मंत्राक्षरमयीं लक्ष्मीं मातृणां रूपधारिणीम्।

नवदुर्गात्मिकां साक्षात् कन्यामावाहयाम्यहम्।।

जगत्पूज्ये जगद्वन्द्ये सर्वशक्तिस्वरुपिणि।

पूजां गृहाण कौमारि जगन्मातर्नमोस्तु ते।।

  • यह फूल कन्याओं के पैर में रखकर प्रणाम करें। कन्याओं को उपहार और दक्षिणा भी दें। साथ ही घर के दरवाजे तक छोड़ने जाएं।

इस प्रकार कन्या पूजन करने से देवी खुश होतीं हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। कन्या पूजन से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Political bazaar इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:पहली बार दुर्गा पूजा बांग्लादेश में हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *