Rajasthan Politics: 10 साल बाद राजस्थान की 6 लोक सभा सीट जीतेगी कांग्रेस? फलोदी सट्टा बाजार में इस नेता पर लगा सबसे बड़ा दांव

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की 25 लोक सभा सीटों पर 2 चरणों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब 4 जून का इंतज़ार किया जा रहा है जब रिजल्ट घोषित किया जाएगा. लेकिन इस समय में फलोदी सत्ता बाज़ार के भाव सामने आते ही राजस्थान की सियासत में नयी चर्चाएँ शुरू हो गई हैं.

गजेंद्र सिंह शेखावत पर लगा सबसे बड़ा दांव
Written By : Annu Singhal | Updated on: April 30, 2024 6:29 pm

Rajasthan News: राजस्थान की 25 लोक सभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस बार यहाँ मतदान का प्रतिशत 62% रहा जो 2019 में हुए पिछले चुनाव की तुलना में 4% कम है. लेकिन इसके बाद भी दोनों ही पार्टियाँ अपनी अपनी जीत को लेकर कॉंफिडेंट हैं. एक तरह बीजेपी के नेता कम वोटिंग का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ते हुए राजस्थान में जीत की हैट्रिक लगाने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी और कांग्रेस के नेताओं में 10 सालों बाद राजस्थान में खाता खुलने की आस जग गई है. इस बीच फलोदी सट्टा बाज़ार से सामने आये आकड़ों ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया है.

शेखावत पर लगा सबसे बड़ा दांव

फलोदी सत्ता बाज़ार के सबसे बड़े व्यापारी ने बताया है कि इस बार सबसे बड़ा 1 करोड़ का दांव जोधपुर लोक सभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत की जीत पर लगा है, जबकि सबसे कम बाँसवाड़ा लोक सभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर लगा है. शेखावत का इस बार मुक़ाबला कांग्रेस के करण सिंह उचियाडा से है. जबकि मालवीय के सामने इंडिया अलायन्स के उम्मीदवार और बाप नेता राजकुमार रोत मैदान में हैं. ये सभी नेता इस बार सबसे ज़्यादा चर्चाओं में रहे थे. अपने सटीक आंकलन के लिए प्रसिद्ध फलोदी के सत्ता बाज़ार बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा सीट को लेकर भी भविष्यवाणी कर चुका है.

बीजेपी और कांग्रेस कहाँ कहाँ जीतेगी

फलौदी सट्टा बाजार के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी जिन 15 सीटों पर जीत हासिल करने वाली है उनमें जोधपुर, पाली, जालोर, राजसमंद, अजमेर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, कोटा, झालावाड़, बीकानेर, गंगानगर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, जयपुर ग्रामीण शामिल है. वहीं चूरू, झुंझुनू, सीकर, करोली, दौसा और नागौर सीट कांग्रेस के खाते में जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालाँकि 4 जून को रिजल्ट आने के बाद तस्वीर साफ़ हो जाएगी.

्#Lok Sabha Elections 2024,     #Phalodi Satta Bazar, #Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Result, #INDIA Alliance, #Rajasthan News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *