पंजाब में अवैध रेत खनन पर आधारित और एक्शन थ्रिलर फिल्म जिद्दी जट्ट में रांझा विक्रम सिंह, सिंघा, सारा गुरपाल और बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप रावत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और माफिया संस्कृति का तड़का देती है।
रांझा विक्रम सिंह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं और उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में भी अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा अभिनेता रांझा विक्रम सिंह ने ”हीरोपंती’ में मुख्य नकारात्मक भूमिका, ’25 किल्ले या रब्ब’, ‘राणा विक्रमा’, ‘फौजी कॉलिंग’ और कई अन्य सफल फिल्मों में भी काम किया है। रांझा विक्रम सिंह इसके प्रोड्यूसर्स में भी शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग की चर्चा करते हुए विक्रम सिंह ने कहा कि फिल्म की आउटडोर शूटिंग का बड़ा हिस्सा पंजाब में शूट किया गया है और इसमें प्रशासन से अनुमति लेकर कई दिनों तक रेत के बीच शूटिंग की गई है। वास्तव में 11 दिन तक फिल्म खदान में शूट की गई है।
इस अवसर पर सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज तिवारी ने कहा कि जिद्दी जट्ट फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्म बहुत संजीदगी से बनाई गई है। मैं कामना करता हूं कि फिल्म सुपर हिट हो और ऐसी 20 फिल्में और बनें। ये फिल्म रेत खनन माफिया पर है। हर स्टेट का प्रोब्लेम है सैंड माफिया। इसकी चर्चा करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि फिल्म का टॉपिक अच्छा है, फिल्म को बनाने वाले लोग अच्छे हैं तो फिल्म अच्छी होगी ही ऐसे मेरा पूरा विश्वास है। रांझा विक्रम सिंह को मैं बहुत दिन से जानता हूं, मैं चाहता हूं कि फिल्म बने तो सफल हो। फिल्म के सफल होने से केवल प्रोड्यूसर डायरेक्टर नहीं सफल होता है, पूरी फिल्म इंडस्ट्री सफल होती है। इस अवसर पर मशहूर डांसर सपना चौधरी भी मौजूद थीं और उन्होंने भी मीडिया के सवालों का जवाब दिया और अपने आने वाले प्रोजेक्ट की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें :-आमिर खान और सलमान खान ने दर्शील सफारी के डेब्यू ‘गेमरलोग’ को दिया आशीर्वाद
**neuro sharp**
Neuro Sharp is an advanced cognitive support formula designed to help you stay mentally sharp, focused, and confident throughout your day.