Mpox Virus: अफ्रीकी देश कांगो में एमपॉक्स का कहर,WHO ने जारी की इमरजेसीं, जानें लक्षण और बचाव

कोरोना वायरस को गए अभी कुछ साल ही हुए हैं कि विश्व में एक और वायरस दस्तक दे चुका है जिसका नाम है- एमपॉक्स। यह वायरस पूरे अफ्रीका को अपने चपेट में ले चुका है। 15 अगस्त को WHO ने भी इस वायरस को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: August 16, 2024 7:40 am

Mpox नाम का यह वायरस बहुत खतरनाक है और इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इमरजेंसी घोषित कर दिया है। दो साल में यह दूसरी बार है, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने Mpox वायरस को वैश्विक आपातकाल की श्रेणी में डाला है। यह वायरस अफ्रीका के कई देशों में जैसे- कांगो, रवांडा, बुरंदी, केन्या और युगांडा में फैल चुका है।

WHO के रिपोर्ट के अनुसार, इस साल Mpox वायरस के पूरे अफ्रीका से अब तक करीब 14000 मामले सामने आए है, जिसमें  524 लोगों की  जान गई है। इससे भी चौंकाने वाला आंकड़ा यह है कि लगभग 96% Mpox के केस अफ्रीकी देश  कांगो से आए हैं।

Mpox वायरस क्या है

Mpox का दूसरा नाम मंकी पॉक्स है। इसकी पहचान सबसे पहले 1958 में की गई जब बंदरों में  पॉक्स जैसी बीमारी आई थी, इसका सबसे पहला केस 1970 के दशक में अफ्रीकी देश कांगो से सामने आया था। कई साल पहले तक Mpox के ज्यादातर मामले मध्य और पश्चिमी अफ्रीका से ही आते थे, लेकिन 2022 में फिर से इस वायरस के मामले सामने आने लगे और उस समय भी WHO ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की थी।

कैसे फैलता है

  •  एक दूसरे के संपर्क में आने से, खासकर यौन संबंध बनाने से
  •  गर्भवती महिलाओं से उनके बच्चों में, अगर माँ वायरस से संक्रमित हो
  •  गंदे हाथों से कपड़े, तौलिया व अन्य चीजों को छूने से भी यह वायरस फैल सकता है
  •  किसी जानवर के नजदीकी संपर्क में आने से जिसे Mpox हो रखा हो

Mpox के लक्षण

  •  बुखार, खरोंच जैसे निशान,त्वचा के लाल चकत्ते, ठंड लगना
  •  सिर दर्द,मांसपेशियों में दर्द, लिंफ नोड्स में सूजन
  •  शरीर के किसी भी हिस्से में लगातार दाने होना

Mpox का इलाज

  •  एम पॉक्स  का वैसे तो कोई इलाज नहीं है, लेकिन दवाओं की मदद से इसे फैलने से रोक सकते हैं।
  •  इसे रोकने के लिए सिडोफोविर, एसटी-246 और वैक्सीनिया इम्युनोग्लोबुलिन जैसी दवाइयों का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • JYNNEOSTM वैक्सीन लगाने से इसे ठीक किया जा सकता है

 यह भी पढ़ें :-

Zika Virus : पैर पसार रहा है ये वायरस, स्वास्थ मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *