Neeraj Chopra ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भाला फेंक (javelin throw) स्पर्धा में 89.45 मीटर के रजत पदक जीता। नीरज का यह सीज़न का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। इस तरह इस मुकाबले में स्वर्ण पदक जीत कर पाकिस्तान के अरशद नदीम अब पाकिस्तान के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बन गए हैं। अरशद नदीम ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में नॉर्वे के एंड्रियास थॉर्किल्ड्सन द्वारा बनाए गए 90.57 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पेरिस ओलंपिक 2024 में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक जीता।
लगातार ओलंपिक पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी
Neeraj Chopra ट्रैक एवं फील्ड में लगातार पदक जीतने वाले पहले और भारत के लिए लगातार व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले केवल पहलवान सुशील कुमार (2008 और 2012) और शटलर पीवी सिंधु (2016 और 2021) ने लगातार ओलंपिक पदक जीते हैं।
हॉकी (Hockey)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीता। यह भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक है। उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में भी तीसरे स्थान पर रही थी और कांस्य पदक अपने नाम किया था। टीम तब चिंता में पड़ गई थी जब दूसरे क्वार्टर में स्पेनिश कप्तान मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर दिया। हालाँकि, भारत ने अपनी उम्मीद नहीं खोई और हरमनप्रीत ने 30वें और 33वें मिनट में गोल किए। जहां स्पेन ने हमले जारी रखे, वहीं पीआर श्रीजेश गोल पोस्ट के सामने दीवार बनकर खड़े रहे और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने में कामयाब रहे।
गोलकीपर श्रीजेश को विदाई
पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके श्रीजेश के लिए यह आखिरी मैच था और मैच के बाद पूरी टीम ने मशहूर भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर को भावभीनी विदाई दी। मैच के बाद पूरी टीम उन्हें सम्मान देने के लिए उनके सामने झुक गई। भारतीय हॉकी की महान दीवार, जिसने इस मैच के साथ अपने 18 साल के शानदार करियर को समाप्त किया। वह अब तक के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के रूप में सेवानिवृत्त होंगे।
ये भी पढ़ें :-Paris Olympics में भी भारत को हॉकी में मिला पदक