अब 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में न्यूज़ीलैंड का सामना 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए। पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मार्को यानसेन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी ने टीम को संभाला। शुरुआती विकेट गिरने के बाद मार्को यानसेन (55* रन, 30 गेंद) ने आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। हालांकि मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से रनगति पर असर पड़ा।
जवाब में न्यूज़ीलैंड ने पावरप्ले से ही आक्रमण शुरू कर दिया। फिन एलेन की तूफानी शतकीय पारी ने मैच को एकतरफा बना दिया। टीम ने 12.5 ओवर में 173/1 बनाकर 43 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। फिन एलेन ने 33 गेंदों पर 100 रन की विस्फोटक पारी खेली। ये टी20 विश्वकप के इतिहास का सबसे तेज शतक है। टिम सिफर्ट ने 58 रन बनाए, जबकि रचिन रविंद्र 15 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में रचिन रविंद्र और मैट हेनरी ने दो-दो विकेट झटके।
स्कोरबोर्ड (सेमीफाइनल)
न्यूज़ीलैंड – 173/1 (12.5 ओवर)
फिन एलेन – 100 (33 गेंद) नाबाद
टिम सिफर्ट – 58 (33 गेंद)
रचिन रविंद्र 15 नाबाद
अतिरिक्त – 15
न्यूज़ीलैंड 9 विकेट से विजयी (43 गेंद शेष)
दक्षिण अफ्रीका – 169/8 (20 ओवर)
एडन मार्करम (कप्तान) – 18 (20)
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) – 10 (8)
रीज़ा रिकल्टन – 0 (1)
डेवाल्ड ब्रेविस – 34 (27)
डेविड मिलर – 6 (6)
ट्रिस्टन स्टब्स – 29 (24)
मार्को यानसेन – 55* (30)
कोर्बिन बॉश – 2 (3)
कगिसो रबाडा – 0 (1)
केशव महाराज – 1* (1)
अतिरिक्त – 14
कुल: 20 ओवर में 169/8
न्यूज़ीलैंड के प्रमुख गेंदबाज:
रचिन रविंद्र – 2/29 (4 ओवर)
मैट हेनरी – 2/34 (4 ओवर)
कोल मैककॉन्ची – 2 विकेट
न्यूज़ीलैंड की यह जीत सिर्फ स्कोर नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त भी है। दूसरी बार फाइनल में पहुंची कीवी टीम अब खिताब से एक कदम दूर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का नॉकआउट चरण में संघर्ष एक बार फिर नाकाफी रहा।
ये भी पढ़ें :- T20 world Cup : वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर भारत सेमीफाइनल में, सैमसन की 97 रन की तूफानी पारी