Paris Olympics : 1. नीरज चोपड़ा (भाला फेंक)
– नीरज चोपड़ा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि वह पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के मौजूदा विश्व और ओलंपिक चैंपियन हैं.
– हाल ही में वह कतर के दोहा में डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर आए। उन्होंने इस साल अपनी एडक्टर मांसपेशियों की चोट के कारण कम इवेंट में भाग लिया। बाद में उन्होंने 18 जून को फ़िनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 85.97 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर जोरदार वापसी की।
2. सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)
– हाल ही में ये दुनिया की नंबर 1 पुरुष युगल जोड़ी बनी है।
मौजूदा फ़ॉर्म : ये जोड़ी अच्छे फ़ॉर्म में है और उम्मीद की जा रही है पेरिस में पदक जीतने में कामयाब होगी। सात्विक को हाल ही में कंधे में चोट लगी थी, हम उनके प्रदर्शन से ही जान पाएंगे कि वे कितने ठीक हुए हैं.
3. अंतिम पंघाल (कुश्ती)
– पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन और 2023 विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता।
– उन्हें पदक राउंड के लिए क्वालीफाई करने के लिए संघर्ष करना होगा क्योंकि यह उनका ओलंपिक डेब्यू है।
4. पीवी सिंधु (बैडमिंटन)
– 2016 रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में रजत जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी।
– उन्होंने 2022 टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक के रूप में अपना दूसरा ओलंपिक पदक जीता। दो ओलंपिक पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला एथलीट।
– हालांकि उनके खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें 2024 की शुरुआत में इंडोनेशिया ओपन और सिंगापुर ओपन से बाहर होना पड़ा।
– वे एक बेहतरीन भारतीय शटलर हैं।
5. मीराबाई चानू (भारोत्तोलन)
– टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक और 2017 की वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता।
– वह पोडियम पर पहुंचने वाली पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक के रूप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
– लेकिन वह इन दिनों कूल्हे, जांघ और कलाई की चोटों से जूझ रही हैं।
ये भी पढ़ें :-Paris Olympics 2024: Archery में भारत की शानदार शुरुआत !