Paris Paralympics की Opening Ceremony प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड और चैंप्स-एलिसीज में (28 August 2024) को आयोजित हुई। 11 दिनों तक चलने वाले पेरिस पैरालंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है। भारत के 84 एथलीट 12 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। Opening Ceremony के लिए सुमित अंतिल और भाग्यश्री यादव को भारत के ध्वजवाहक के रूप में चुना गया. दोनों ने तिरंगे को लहराते हुए एंट्री की और उनके साथ पूरा भारतीय दल भी रहा.
Paris Paralympics 2024 में Opening Ceremony के लिए सुमित अंतिल और भाग्यश्री यादव को भारत के ध्वजवाहक के रूप में चुना गया. दोनों ने तिरंगे को लहराते हुए एंट्री की और उनके साथ पूरा भारतीय दल भी रहा.
Paralympics में भारत का इतिहास
भारत अब तक कुल 13 बार पैरालंपिक खेलों का हिस्सा बना है. करीब पांच दशकों में भारत ने आज तक कुल 31 मेडल जीते हैं. इनमें 9 गोल्ड, 12 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
उद्घाटन समारोह में 167 देशों की परेड
भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने बताया कि 29 अगस्त को स्पर्धाओं के कारण 32 खिलाड़ियों ने उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लिया। 167 देशों की परेड में भारतीय दल के 106 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इनमें 52 खिलाड़ी और 54 अधिकारी शामिल रहे।
भारत की 84 सदस्यीय टीम पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेगी जिसमें उनके साथ 95 अधिकारी भी गए हैं। इनमें खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को देखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक भी शामिल हैं। इस तरह भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल हैं। इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल हैं। इस तरह इस बार भारत हर बार से अधिक मेडल मिलने की उम्मीद कर रहा है। कई खेलों में पदक पक्का माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें :-Zaheer Khan की IPL में वापसी, Lucknow Super Giants का मेंटॉर बने