PM Modi 74th Birthday: जानें किसने दी 74वें जन्मदिन पर प्रधानंमत्री को बधाई।

PM Modi 74th Birthday Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं और उन्हें देशभर से बधाइयां भी मिल रहीं हैं। अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी ओडिशा के दौरे पर रहेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: September 17, 2024 12:53 pm

PM Modi 74th Birthday Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितम्बर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। लगातार तीसरी बार पीएम भारत की सत्ता संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाइयों का तांता सुबह से लगा हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत देश भर के तमाम नेता और कार्यकर्ता उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। वहीं आज PM Modi 74th Birthday के मौके पर ओडिशा के दौरे पर भी रहेंगे और प्रदेशवासियों को कई सारी सौगात देंगे।

पीएम मोदी देश के 14वें प्रधानमंत्री हैं और जवाहर लाल नेहरू के बाद तीन बार सत्ता संभालने वाले पहले पीएम भी हैं। पीएम ने सभी देशवासियों को धन्यवाद दिया है। PM Modi 74th Birthday पर देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी खूब शुभकामनाएं बटोर रहे हैं

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी पीएम को बधाई 

पीएम मोदी को राष्ट्रपति ने उनके 74वें जन्मदिन पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा है, “आपने अपने व्यक्तित्व और कार्यों से भारत की प्रतिष्ठा को विश्व में और बढ़ाया है। मेरी कामना है कि राष्ट्रहित में उठाया कदम हमेशा सफल हो। ढेर सारी शुभकामनाएं। ”

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को जन्मदीन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश भर के 140 करोड़ लोगों का जीवन सुखमय बनाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई।

महाराष्ट्र के सीएम एकानाथ शिंदे ने भी दी बधाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 74वें जन्मदिन पर पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं। उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से मजबूत बन रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने भी दी बधाई 

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर पीएम को 74वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। केजरीवाल हाल ही में जेल से बेल पर रिहा हुए हैं।

सैंड आर्ट बनाकर सुदर्शन पटनायक ने पीएम को दी बधाई

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक रेत पर अपनी अद्भुत कलाकृतियों के लिए जाने जाते है। कई सारे ईवेंट्स पर वह सैंड आर्ट्स बनाकर लोगों का दिल जीतते हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भी सुदर्शन ने उनकी रेत से एक कलाकृति बनाकर बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi के 74 वें जन्मदिवस पर जानें उनकी उपलब्धियां

One thought on “PM Modi 74th Birthday: जानें किसने दी 74वें जन्मदिन पर प्रधानंमत्री को बधाई।

  1. **back biome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *