PM Narendra Modi पहुंचे मॉस्को, एयरपोर्ट पर फर्स्ट डिप्टी पीएम ने किया स्वागत!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दो दिवसीय यात्रा पर गए हुए हैं। इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ शिखर वार्ता करेंगे। इसमें दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: July 8, 2024 9:47 pm

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपनी दो दिवसीय रूस यात्रा पर पहुंच गए हैं। रूस (Russia) की राजधानी मॉस्को (Moscow) पहुंचने पर वहां के फर्स्ट डिप्टी पीएम डेनिस मान्तुरोव (Denis Manturov) ने रिसीव किया। प्रधानमन्त्री मोदी के पहुंचने पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honour) दिया गया। प्रधानमंत्री, 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ शिखर वार्ता करेंगे। इसमें दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। दोनों देश व्यापार, ऊर्जा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने पर विचार विमर्श करेंगे।

गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honour) रिसीव करने के बाद PM Modi फर्स्ट डिप्टी पीएम Denis Manturov के साथ राजधानी के कार्लटन होटल पहुंचे। यहां काफी संख्या में उपस्थित भारतीयों ने उनका परंपरागत स्वागत किया। PM Narendra Modi के स्वागत के लिए रशियन और इंडियन कलाकारों ने भारतीय डांस और संगीत प्रस्तुत किया। एक रूसी कलाकार ने हिंदी गाना पर रशियन डांस कर मंत्रमुग्ध कर दिया।

पीएम मोदी के पहुंचने पर रोशन हुआ ओस्टैंकिनो टॉवर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस यात्रा पर मॉस्को का ओस्टैंकिनो टॉवर पर भारतीय तिरंगा से रोशन किया गया है। यह टॉवर यूरोप की सबसे ऊंची स्वतंत्र स्ट्रक्चर है। पीएम की राजकीय यात्रा के सम्मान में टॉवर को रोशन किया गया है।

दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और गहरा करने की उम्मीद से यहां आया: PM Narendra Modi 

 

रूस पहुंचने पर PM Narendra Modi ने ट्वीट किया कि मॉस्को में पहुंचा हूं। हमारे देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की उम्मीद है, खासकर सहयोग के भविष्य के क्षेत्रों में। हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों से हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा।

2019 के बाद पहली रूस यात्रा

PM Narendra Modi की 2019 के बाद यह पहली रूस यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच साल पहले रूस के सुदूर रपूर्व के शहर व्लादिवोस्तोक (Vladivostok) में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था।

दो दिवसीय यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) द्वारा PM Narendra Modi के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करने की उम्मीद है। प्रधानमन्त्री मोदी यहां भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। PM Narendra Modi और व्लादिमीर पुतिन की इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग पर चीनी सहित वर्ल्ड मीडिया की नज़र होगी जिसका क्षेत्र में व्यापक भू-राजनीतिक प्रभाव पड़ने वाला है।

ये भी पढ़ें:बाढ़ के खतरे को लेकर UP में रेड अलर्ट, बारिश ने कई राज्यों में मचाया कहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *