RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाया, 1991 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्रिटेन से अपना 100 टन सोना वापस अपने भंडार में स्थानांतरित किया है। ऐसा 1991 के बाद पहली बार हुआ है, जब इतने बड़े पैमाने में सोना भारत के भंडार में वापस आया है। आरबीआई के आधे से ज्‍यादा गोल्‍ड विदेश में बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास सुरक्षित रखे गए हैं।

Written By : पी. शंकर | Updated on: May 31, 2024 2:07 pm

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ब्रिटेन से अपना 100 टन सोना वापस अपने भंडार में स्थानांतरित किया है। ऐसा 1991 के बाद पहली बार हुआ है, जब इतने बड़े पैमाने में सोना (Gold) भारत के भंडार में सोना वापस आया है। आरबीआई के आधे से ज्‍यादा गोल्‍ड के भंडार विदेश में बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास सुरक्षित रखे गए हैं।

आरबीआई ने ब्रिटेन से अपना 100 टन सोना भारत लाया वापस

सूत्रों ने शुक्रवार को दी जानकारी में बताया कि आरबीआई ने ब्रिटेन से अपना 100 टन सोना वापस अपने भंडार में स्थानांतरित किया है। जानकारी के मुताबिक आने वाले समय में फिर से इतनी ही मात्रा में गोल्‍ड देश में आ सकता है। साल 1991 में गिरवी रखे इस सोने को पहली बार आरबीआई के स्‍टॉक में शामिल किया गया है।

मार्च के अंत तक रिजर्व बैंक के पास कुल 822.1 टन था सोना

जानकारी के मुताबिक आरबीआई ने कुछ साल पहले सोना खरीदना शुरू किया था। लेटेस्ट डेटा के अनुसार मार्च 2024 के अंत तक रिजर्व बैंक के पास कुल 822.1 टन स्‍वर्ण भंडार था, जिसमें से 413.8 टन गोल्‍ड विदेशों में जमा था। आरबीआई ने पिछले कुछ सालों में सोना खरीदने वाले केंद्रीय बैंकों में से एक प्रमुख खरीदार है। पिछले वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक के सोने के भंडार में 27.5 टन सोना बढ़ा है।

कई केंद्रीय बैंकों के लिए सोने का भंडारगृह है बैंक ऑफ इंग्‍लैड

ब्रिटेन का बैंक ऑफ इंग्लैंड परंपरागत रूप से कई केंद्रीय बैंकों के लिए सोने का भंडारगृह रहा है। भारत की आजादी से पहले से ही कुछ मात्रा में सोना लंदन में जमा है, क्योंकि आजादी से पहले ब्रिटेन बैंक ऑफ इंग्लैंड में भारत का सोना रखता था। इसलिए आजादी के बाद भी भारत ने कुछ सोना लंदन में ही रखा हुआ है। चूंकि, यह स्टॉक विदेशों में जमा हो रहा था। इसलिए कुछ सोना भारत लाने का फैसला किया गया है।

आरबीआई देश में कहां रखता है सोना

देश के अंदर सोना मुंबई के मिंट रोड स्थित आरबीआई भवन तथा नागपुर में स्थित तिजोरियों में रखा जाता है। वर्ल्‍ड गोल्‍ड कॉउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक केंद्रीय बैंकों के पास अब तक खनन किए गए सभी सोने का लगभग 17 फीसदी हिस्‍सा है और साल 2023 के अंत तक भंडार 36,699 मीट्रिक टन (एमटी) से अधिक रहा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *