29 दिसंबर 2024 को दक्षिण कोरिया के मुआन शहर के हवाई अड्डे पर एक यात्री विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलने के बाद आग की चपेट में आ गया। हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 को जीवित बचा लिया गया। जेजू एयर का यह विमान बैंकॉक से आ रहा था और इसमें 181 लोग सवार थे। अधिकारियों ने विमान हादसा का कारण लैंडिंग गियर में खराबी बताया है।
हादसे की जानकारी और बचाव कार्य
राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि विमान में आग लगभग बुझा दी गई है, लेकिन राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है। मौके पर 32 दमकल गाड़ियां और कई हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं। विमान हादसा के बाद 1,570 से अधिक बचावकर्मियों, पुलिस, सैनिकों और अधिकारियों को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया।
ब्लैक बॉक्स बरामद
परिवहन मंत्रालय के अनुसार, विमान 15 साल पुराना बोइंग 737-800 मॉडल था। हादसा सुबह 9:03 बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ब्लैक बॉक्स—फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर—बरामद कर लिए गए हैं। इससे हादसे के कारणों की जांच में मदद मिलेगी।
दक्षिण कोरिया ने हादसे को लेकर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। राष्ट्रपति ने इसे देश की एविएशन इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक करार दिया।
थाई नागरिक भी शामिल
विमान में अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई थे, जबकि दो थाई नागरिक भी सवार थे। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि दोनों थाई नागरिक इस हादसे में मारे गए हैं।
पिछले बड़े हादसे
यह दक्षिण कोरिया की एविएशन इतिहास में सबसे भयावह हादसों में से एक है। इससे पहले 1997 में कोरियन एयरलाइंस का एक विमान गुआम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 228 लोगों की मौत हुई थी।
सरकार और राहत एजेंसियां दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और पीड़ितों के परिजनों को सहायता प्रदान करने में जुटी हैं।
जाति-धर्म की दीवारें तोड़ने वाले आचार्य किशोर कुणाल का निधन
**back biome official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.