Terrorist Attack: सेना के वाहन पर घात लगाकर किया हमला, 5 जवान शहीद

Kathua Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के कठुआ (Kathua) जिले में आतंकियों ने सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला किया जिसमें पांच जवान शहीद हो गए। पिछले चार सप्ताह में Kathua जिले में Terrorist Attack की यह दूसरी बड़ी घटना है।

Kathua शहर में आतंकी हमला
Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: July 9, 2024 9:03 am

Kathua Terrorist Attack: जम्मू-श्मीर में कठुआ (Kathua) जिले के माचेडी इलाके में सेना के वाहन पर घात लगाकर किये गए आतंकवादी हमले ( Terrorist Attack ) में पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हुए हैं।

आतंकवादियों ने सेना के वाहनों को निशाना बनाकर  ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की। ये वाहन Kathua शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार में बदनोता गांव के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे माचेडी-किंडली-मल्हार मार्ग पर नियमित गश्त पर थे।

भारतीय सेना ( Indian Army) पर हमला मंदिर के 500 मीटर करीब और जिला मुख्यालय से 120 किलोमीटर दूर हुआ। सूत्रों के मुताबिक 2 से 3 आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर हमला (Terrorist Attack) किया था। बताया जा रहा है सेना के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। एक अधिकारी ने बताया कि यह क्षेत्र भारतीय सेना की 9 कोर के अंतर्गत आता है। आतंकियों (Terrorist attack ) की फायरिंग के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

जम्मू में लगातर हो रहे हैं आतंकी हमले 

जम्मू के जिन इलाकों को आतंकवाद मुक्त माना जा रहा था। वहां, लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं।

9 जून को रईसी में श्रद्धालुओं की बस पर हुए हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 33 घायल हुए थे।

12 जून को सुरक्षाबलों ने Kathua के हीरानगर में दो आतंकियों को मार गिराया था।

26 जून को डोडा जिले में तीन आतंकी मारे गए थे।

कुलगाम की दो मुठभेड़ में मारे गए थे 6 आतंकी और 2 जवान हुए थे शहीद

इससे पहले कुलगाम में 48 घंटों तक चली दोहरी मुठभेड़ में रविवार को 6 आतंकियों को ढेर किया था। इस  मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान भी शहीद हो गए थे। इस कार्रवाई में भारतीय सेना का एक पैरा कमांडों भी शामिल था। वहीं सेना ने इन आतंकियों का गुप्त ठिकाना भी ढूंढ निकाला । यहां आंतकियों ने अलमारी के अंदर से अपना हाइडआउट बना रखा था। वह अलमारी के पीछे बने दरवाजे के अंदर रहते थे।

राजौरी में सेना चौकी पर फायरिंग

आतंकियों ने रविवार सुबह राजौरी  (Rajauri) जिले के एक गांव में सेना चौकी पर फायरिंग की थी। इस दौरान एक जवान घायल हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने  सुबह करीब चार बजे मंजाकोट क्षेत्र के गलुथी गांव में सेना की चौकी पर गोलीबारी की।  जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरु की। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और जवानों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चलती रही । जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। वहीं, आतंकवादी पास के जंगल में भाग गए। इसके बाद सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया था।

5 मई को भी हुआ था भारतीय वायु सेना के वाहन पर हमला

इससे पहले 5 मई को पूंछ में भारतीय वायु सेना (Indian Navy) पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें वायु सेना का एक जवान शहीद हो गया था और चार सैनिक घायल हो गए थे। इसे अब सैन्य विशेषज्ञ जम्मू में एक पैटर्न के रूप में देख रहे हैं। आतंकी वाहनों को अब इसलिए निशाना बना रहे हैं जिससे वह कम ताकत में ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकें। इसी तरह से एक आतंकी हमला राजौरी में तीर्थयात्री वाहन पर भी हुआ था।

PM Narendra Modi पहुंचे मॉस्को, एयरपोर्ट पर फर्स्ट डिप्टी पीएम ने किया स्वागत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *