Trainee Doctor Rape Murder Case : 2 एसीपी समेत 3 सस्पेंड, SC में सरकार दायर करेगी शपथ-पत्र

कोलकाता में हुए जघन्य रेप मर्डर केस में ममता सरकार ने बुधवार को 2 एसीपी समेत 3 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दियाा। यह कारवार्ई 15 अगस्त को आरजी मेडिकल कॉलेज में हुए उपद्रव, तोड़फोड़ के मामले में की गई। दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीआईएसएफ ने कॉलेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली। आज 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जवाब दाखिल करना है।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: August 22, 2024 7:53 am

कोलकाता Trainee Doctor Rape Murder Case में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बुधवार को ममता सरकार जागी और उसने 15 अगस्त की देर रात को हुए उपद्रव, तोड़फोड़ की घटना पर कार्रवाई करते हुए 2 एसीपी समेत 3 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने आरजी मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया ।

इन सारी घटनाओं के बीच अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अख्तर अली ने भी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाकर कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका लगाई है और ED से जांच करने की मांग की है। 22 अगस्त को फिर सुप्रीम कोर्ट में ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामले की सुनवाई होगी, जिसमें बंगाल सरकार शपथ- पत्र दायर करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कोलकाता Trainee Doctor Rape Murder case में स्वत: संज्ञान लेते हुए की सुनवाई की। इस पीठ ने एक टास्क फोर्स बनाई जो अस्पतालों में मेडिकल कर्मचारियों की सुरक्षा, काम के वक्त और अन्य जरूरत के उपाय पर सुझाव देगी। इनमें देश के विख्यात 9 डॉक्टरों को शामिल किया गया है  व इसमें केंद्र सरकार के 5 अधिकारी भी शामिल होंगे।

इस समिति में केंद्र सरकार के ये अधिकारी रहेंगे

  •  कैबिनेट सचिव
  •  गृह सचिव
  •  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव
  •  नेशनल मेडिकल कमीशन के अध्यक्ष
  •  नेशनल बोर्ड आफ एग्जामिनर्स के अध्यक्ष

Trainee Doctor Rape Murder की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला

  •  एब्नार्मल सेक्सुअलिटी और जेनाइटल टॉर्चर के कारण ट्रेनी डॉक्टर के  प्राइवेट पार्ट्स में गहरा घाव पाया गया।
  •  चिल्लाने से रोकने के लिए नाक, मुंह और गले को लगातार दबाया गया। गला घोटने से थाइरॉएड कार्टिलेज टूट गया।
  •  ट्रेनी डॉक्टर के सिर को दीवार से लगा दिया  ताकि वह चिल्ला ना सके
  •  आरोपी ने इतनी जोर से हमला किया की चश्मे का शीशा आंखों में घुस गया। इसके बाद आंख, मुंह और प्राइवेट पार्ट से भी खून बहने लगा
  •  आरोपी के चेहरे पर  नाखून के खरोच के निशान मिले, जिससे पता चलता है कि पीड़िता ने अपने आप को बचाने की बहुत कोशिश की।

अब तक हुए घटनाक्रम का ब्योरा

  • 9 अगस्त: कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या, शव अर्धनग्न स्थिति में मिला।
  •  आंख, नाक, मुँह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।
  •  पुलिस ने केस दर्ज किया,
  •  उसके बाद पूरे देश में रेजीडेंट डॉक्टरो की हड़ताल शुरू
  • 10 अगस्त: सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी संजय को गिरफ्तार किया गया , दरिंदगी का आरोप कबूला।
  •  रेजिडेंट डॉक्टर का व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू- मेडिकल स्टाफ के लिए सुरक्षा का कानून व घटना की सीबीआई जांच  की मांग।
  •  आरजी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने इस्तीफा दिया, कुछ घंटे बाद दूसरे कॉलेज में नियुक्ति की गई।
  •  कोलकाता हाई कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका लगाई गई
  • 13 अगस्त: कोलकाता हाई कोर्ट ने केस सीबीआई को सौपा।
  •  फेडरेशन ऑफ़ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म की
  •  सीबीआई को केस हैंडोवर किया गया
  •  13 अगस्त की देर रात हजारों लोगों की भीड़ ने आरजी मेडिकल कॉलेज में धावा बोला, सब कुछ तहस-नहस कर दिया
  •  हिंसा में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए व 12 उपद्रवियों को पकड़ा गया
  •   15 अगस्त:  फिर से विरोध प्रदर्शन, फेडरेशन ऑफ़ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने फिर से हड़ताल शुरू की
  •  IMA ने भी 17 तारीख को  पूरे देश में हड़ताल की घोषणा की
  • 16 अगस्त: सीबीआई ने कॉलेज के  पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार किया
  •  सीएम ममता ने दोषी को फांसी देने की मांग पर रैली निकाली
  •  कोलकाता हाई कोर्ट ने अस्पताल में हिंसा को लेकर पुलिस को फटकार लगाई
  • 17 अगस्त: IMA ने पूरे देश में हड़ताल की, सिर्फ आईसीयू और इमरजेंसी सेवा चालू रही

यह भी पढ़ें :-

Lady Doctor Rape-Murder: देशभर में जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *