भारत के लिए PARIS OLYMPICS वैसे भी अभी तक कुछ खास नहीं रहा है, गुरुवार को Wrestler Vinesh Phogat ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी है। विनेश ने यह फैसला दुखी मन से लिया है, क्योकिं विनेश को 7 अगस्त 2024 को महिला फ्री स्टाइल 50 Kg वर्ग में अमरिका की महिला पहलवान Sarah Hildebrandt से लड़ना था , जो मुकाबला रात भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे होना था पर उससे पहले ही Olympics Committee ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया क्योंकि उनका वजन उचित मानक 50 kg के अंदर नहीं था। उनका वजन बहुत कोशिश करने के बाद भी 50.1 gram रहा जो उन्हें अयोग्य घोषित करा गया।
PARIS OLYMPICS 2024 में प्रदर्शन
Vinesh Phogat का Paris Olympics 2024 में अब तक का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा, उन्होंने सबसे दमदार खेल दिखाते हुए सभी पहलवानों को धूल चटा दी, सबसे पहले उन्होंने प्री- कवाटर फाइनल में 4 बार की विश्व चैपिंयन Yui Susaki को 3-2 से हराया । उसके बाद उन्होंने Quarterfinal में यूक्रेन की Obsana livach को 7-5 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल की बारी आई, जहां फोगाट ने Cuba की महिला पहलवान को 5-0 से हराया और फाइनल मुकाबले यानि गोल्ड मेडल के लिए उनका मुकाबला Sarah Hildebrandt से होना था। लेकिन उससे पहले ही वह अयोग्य घोषित हो गईं।
अयोग्य क्यों घोषित किया गया
विनेश फाइनल तक बिलकुल ठीक-ठाक थी , पर उसके बाद जैसे ही फाइनल मुकाबले के लिए उन्हें जाना था, Olympics Committee द्वारा उनका वजन नापा गया जिसमें वजन 2 kg बढ़ा आया , उन्होंने उसे घटाने की पूरी कोशिश की , रात भर साइलिंग, Skipping, जिम सब कुछ किया, जितना हो सकता था उतना किया यहां तक कि फोगाट ने पानी पीना और खाना भी छोड़ दिया लेकिन उनका वजन तय मानक के अनुरूप नहीं हो पाया जो कि 50 kg था, उनका वजन इससे 100 ग्राम ज्यादा था यानि 50.1 और वह अयोग्य घोषित हो गईं।
माँ के नाम संदेश
विनेश का जन्म
विनेश का जन्म 1994 को हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम राजपाल था और उनके चाचा का नाम महावीर सिंह फोगाट हेै। महावीर सिंह की चार बेटियाँ थी – गीता फोगाट, बबीता, रितु और संगीता वे सभी को पहलवान बनाना चाहते थे। उन्होंने विनेश को भी पहलवान बनाने का सोचा और इसके लिए खूब मेहनत की तब जाकर ये पहलवान बन पाईं।
उपलब्धियां और उपाधियां
स्वर्ण: 2018 एशियाई खेल, जकार्ता 50 किलो ग्राम भार वर्ग
स्वर्ण: 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स, गोल्ड कोस्ट 50 किलो ग्राम भार वर्ग
स्वर्ण: 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लासगो 48 किलो ग्राम भार वर्ग
रजत: 2018 एशियाई चैंपियनशिप, बिश्केक 50 किलोग्राम
रजत: 2018 एशियाई चैंपियनशिप, बिश्केक 50 किलोग्राम
रजत: 2015 एशियाई चैंपियनशिप, दोहा 48 किलो ग्राम भार वर्ग
रजत: 2013 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप, जोहान्सबर्ग 51 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य: 2020 एशियाई चैम्पियनशिप, नई दिल्ली 53 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य: 2019 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप कज़ाकिस्तान 53 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य: 2019 एशियाई चैम्पियनशिप, शीआन 53 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य: 2016 एशियाई चैम्पियनशिप, बैंकॉक 53 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य: 2014 एशियाई खेल, इंचियोन 48 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य: 2013 एशियाई चैम्पियनशिप, नई दिल्ली 51 किलो ग्राम भार वर्ग
भारत सरकार द्वारा सम्मान
भारत सरकार ने 2016 में अर्जुन पुरस्कार उन्हें नवाजा था जो कि देश का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में से एक है।
यह भी पढ़ें:-
Vinesh Phogat Disqualified : भारत के लिए बड़ा झटका, नहीं आ पाएगा मेडल