Name of this vegetable
इस सब्जी का नाम Hedgehog Gourd Seeds (करौली) है। यह उन सब्जियों में से एक है जो घने जंगलों में खुद ही पैदा होती है। करौली मानसून के मौसम में बहुत बिकती है क्योंकि लोगों को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है।
Benefits
करौली की सब्जी के अपने ही फायदे हैं जैसे कि इसमे गंभीर बीमारियो को ठीक करने के गुण हैं, फाइबर और पानी से भरपूर है। ये आपके कैलोरी सेवन को कम कर सकती है। आंखों की रोशनी में सुधार करने में मदद करती है। blood circulation में मदद करती है और एंटीऑक्सीडेंट है।
How does it grow
करौली एक ऐसी सब्जी है जिसे मानसून सीजन में देखा जाता है। इस सब्जी को उगाने के लिए किसी बीज या पानी की जरूरत नहीं होती। ये अपने आप ही मॉनसून सीजन में उग जाती है।
Price
हर सीजन में यह सब्जी महंगी ही रहती है और महंगी होने के बावजूद लोग इसे बाजार से खूब खरीदते हैं, यह सब्जी बारिश के दौरान मंडीयों में आती है तो इसका भाव ₹250 किलो तक रहता है। बाद में जाकर इसका भाव 60-80 रुपए किलो तक हो पाता है। 60 रुपए से कम इसका भाव कभी नहीं होता है।