Zika Virus : पैर पसार रहा है ये वायरस, स्वास्थ मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Zika Virus के कई मामले सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने राज्य सरकारों के लिए परामर्श जारी किया है। ये वायरस गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक है।

Zika virus को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाजरी
Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: July 4, 2024 9:13 am

Zika Virus : देश में एक बार फिर Zika Virus के मामले मिलने से हड़कंप मचा हुआ है । महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में Zika Virus के मामले सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने बुधवार को सभी राज्यों को परामर्श जारी करने को कहा । साथ ही देशभर में हालात पर कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। राज्यों से आग्रह किया गया है कि वे गर्भवती महिलाओं की Zika Virus जांच पर ध्यान केंद्रित करें । संक्रमित पाई जाने वाली महिलाओं के भ्रूण के विकास की निगरानी करें ।

क्या है जीका वायरस ? 

जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर (Aedes Mosquito ) के काटने से फैलता है और बारिश में इसका खतरा बढ़ जाता है। जीका वायरस मच्छर काटने के 2 से 7 दिन के अंदर संक्रमण पैदा कर देता है। डेंगू और चिकनगुनिया की तरह जीका एक वायरल इंफेक्शन होता है।

जीका वायरस के लक्षण

जीका वायरस से संक्रमित होने पर लोगों को बुखार, सिरदर्द, जॉइंट पेन, मसल्स पेन, आंखें लाल होना और स्किन पर रैशेस जैसे लक्षण नजर आते हैं। कई मामलों में इसके भी लक्षण नजर नहीं आते हैं इसलिए चेकअप जरूरी होता है।

Zika Virus का उपचार 

Zika Virus का संक्रमण खतरनाक है। समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा हो सकता है। संक्रमण होने पर लोगों को लक्षणों के मुताबिक उपचार दिया जाता है। Zika Virus की कोई सटीक दवा या वैक्सीन अभी तक उपलब्ध नहीं है।

अधिकतर मामलों में उपचार के जरिए लोग 8-10 दिनों में रिकवर हो जाते हैं। हालांकि सही समय पर इलाज न कराने से हालत गंभीर हो सकती है और जान भी जा सकती है।

गर्भवती महिलाओं को अधिक खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक Zika Virus का संक्रमण प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संक्रमण गर्भ में पल रहे बच्चे को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। इस इंफेक्शन के कारण बच्चों में बर्थ डिफेक्ट हो सकता है। इस वायरस के कारण गर्भवती महिला का मिसकैरेज भी हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के Zika Virus का शिकार होने पर भ्रूण में माइक्रोसेफेली (Microcephaly) हो सकता है।

जिन बच्चों में इस वायरस की वजह से बर्थ डिफेक्ट होता है, उस कंडीशन को Zika syndrome कहा जाता है। इस सिंड्रोम से प्रभावित होने वाले बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है।

जीका वायरस से कैसे बचें?

Zika Virus से बचने का सबसे सटीक तरीका मच्छरों से बचाव करना है। मच्छर न सिर्फ आपको जीका वायरस से संक्रमित कर सकते हैं, बल्कि इसने आपको डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे अन्य जानलेवा संक्रमण भी हो सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को जीका वायरस का इंफेक्शन हो, तो उससे दूरी बनाएं। इसके अलावा अगर बुखार, सिरदर्द, मसल्स में दर्द या आंखों में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर अपना ब्लड टेस्ट कराएं। टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर आपका उपचार शुरू कर सकते हैं।

Doctor’s Day 2024 : जानें कौनसी बीमारी में कौनसे डॉक्टर से मिलना है ज़रूरी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *