भारत ने बनाया 256 रन, जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया

Written By : रामनाथ राजेश | Updated on: February 27, 2026 12:06 am

आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से पराजित कर सेमीफाइनल की राह लगभग पक्की कर ली। एमए चिदंबरम स्टेडियम (MAChidambaram Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन का पहाड़ खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सका।

भारत की पारी की बुनियाद तेज शुरुआत पर टिकी रही। संजू सैमसन (24) और अभिषेक शर्मा (55) ने आक्रामक अंदाज दिखाया। ईशान किशन (38) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (33) ने रनगति को और तेज किया। अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 और तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन ठोककर जिम्बाब्वे की गेंदबाजी को पूरी तरह बेअसर कर दिया। 12 अतिरिक्त रन भी जुड़े और टीम 256 तक पहुंची।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने 97 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। सिकंदर रजा (31) के अलावा कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। मध्य ओवरों में विकेटों की झड़ी ने मैच का रुख साफ कर दिया।

स्कोर बोर्ड

भारत – 256/4 (20 ओवर)

संजू सैमसन 24 (15)

अभिषेक शर्मा 55 (30)

ईशान किशन 38 (24)

सूर्यकुमार यादव 33 (13)

हार्दिक पांड्या 50* (23)

तिलक वर्मा 44* (16)

अतिरिक्त 12

कुल 256/4

जिम्बाब्वे – 184/6 (20 ओवर)

ब्रायन बेनेट 97* (59)

टी. मारुमानी 20 (20)

डी. मायर्स 6 (9)

सिकंदर रजा 31 (21)

रयान बर्ल 0 (2)

टी. मुनयोंगा 11 (6)

टी. मुसेकिवा 7 (4)

बी. इवांस 1* (1)

अतिरिक्त 11

कुल 184/6

विकेटों का पतन

भारत: 1/ 24, 2/79, 3/117, 4/150

जिम्बाब्वे: 1/34, 2/44, 3/96, 4/96, 5/120, 6/155

भारतीय गेंदबाजी विश्लेषण

अर्शदीप सिंह – 4 ओवर, 24 रन, 3 विकेट

अक्षर पटेल – 4 ओवर, 35 रन, 1 विकेट

वरुण चक्रवर्ती – 4 ओवर, 35 रन, 1 विकेट

शिवम दुबे – 2 ओवर, 46 रन, 1 विकेट

जसप्रीत बुमरा- 3 ओवर 21 रन 0 विकेट

हार्दिक पांड्या – 3 ओवर, 21 रन, 0 विकेट

भारत की जीत का आधार शीर्ष क्रम की विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजों की योजनाबद्ध रणनीति रही। 256 रन का लक्ष्य जिम्बाब्वे के लिए असंभव साबित हुआ और बेनेट की शानदार पारी भी हार नहीं टाल सकी।

ये भी पढ़ें :-टी20 विश्वकप : भारत की सुपर-8 में करारी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रन से रौंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *