लुटेरी दुल्हन : बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने ठगी करने वाली एक युवती को गिरफ्तार किया है जो खुद को कभी डॉक्टर तो कभी आईएएस बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। किसी को अपना नाम जानवी सिंह उर्फ ठाकुर प्रिंसी और तनु प्रिया बताती थी। ये लोगों को अलग-अलग तरह से ठगती थी। इसी तरह के एक मामले में रवि रंजन नामक एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से दो आधार कार्ड, एम्स का फर्जी आईकार्ड, यूपीएससी का फर्जी आईकार्ड, मोबाइल फोन, 39 हजार 800 रुपये,, सोने की चेन और अन्य जेवरात बरामद हुए हैं।
जानवी सिंह उर्फ लुटेरी दुल्हन को जानें
आपको बताते चलें कि जानवी सिंह उर्फ ठाकुर प्रिंसी मुजफ्फरपुर के भादो गांव की रहने वाली है। पता चला कि इसके घर में इसकी दादी और एक चचेरा भाई है। इसके भाई से पता चला कि इसका असली नाम सलोनी है और वह 3 साल से घर नहीं आई। गांव के लोगों का कहना है कि ज्योति उर्फ सलोनी बचपन से ही बहुत शातिर थी वह दूसरों के घरों में चोरी करना, व दूसरों की चीजों को छुपा देने का काम करती थी।
ठगी का शिकार रवि रंजन
रवि रंजन पटना के बेउर गांव का निवासी है, और वह बेंगलुरू के एक फार्मा कंपनी में रिसर्च साइंटिस्ट के तौर पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि इसी महीने एक बार फेसबुक में एक फ्रेंड रिक्ववेस्ट आया जिसे accept करते ही उनकी और जानवी उर्फ सलोनी की बातचीत शुरू हो गई, उनके अनुसार यह बातचीत इतने दिन तक चलती रही कि उन्हें पता ही नहीं चला कब वह दोस्ती और फिर रिलेशनशिप में आ गए। एक दिन जानवी ने उन्हें शादी के लिए propose किया और उन्होंने सीधे हाँ कर दी। दोनों ने आपस में मिलकर 24 जुलाई को छेका और 28 जुलाई को सगाई का कार्यक्रम रखा था।
30 लाख की चोरी का इल्जाम
रवि के मुताबिक लगभग 15 जुलाई को जानवी उनके बेउर वाले घर आई थी, उसने शादी के कार्यक्रमों व रीति-रिवाजों में अच्छे से भाग लिया। लेकिन एक दिन जानवी के गहने चोरी हो गए, वे भी लगभग 30 लाख के और उसने उसका इल्जाम मेरी मौसी पर लगा दिया उसके बाद मैंने बेउर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। रवि के मुताबिक करीब अभी तक जानवी उनसे 3 लाख रुपये ठग चुकी है।
लाखों के गहने निकले नकली
पुलिस को छानबीन में पता चला कि यह धोखेबाज लड़की कई और लोगों को भी ठग चुकी है। इसने 1000 रुपये में पेपर की कटिंग और फर्जी आईडी दिल्ली से बनाई थी और यह काम वह लगभग 3 साल से अपने नानी के गांव के एक लड़के के साथ रहकर कर रही थी। पुलिस ने यह भी बताया कि उसने आईपीएस बनकर भी कई लोगों को ठगा है इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें सतर्क रहें।
ये भी पढ़ें:-Crime : पटना को दहलाने की साजिश नाकाम, विस्फोटकों का जखीरा जब्त