Vinesh Phogat Disqualified : भारत के लिए बड़ा झटका,नहीं आ पाएगा मेडल

Vinesh Phogat Disqualified : भारत के लिए 7 अगस्त बुधवार, यानी आज का दिन बड़ा झटका लेकर आया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को 50 kg वर्ग से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। PM मोदी ने भी विनेश को प्रोत्साहित करते हुए ट्वीट किया है। विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को हराकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की थी।

Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: August 7, 2024 3:49 pm

Vinesh Phogat Disqualified : पेरिस ओलंपिक 2024 में मंगलवार को 50 किलोग्राम वर्ग कैटेगरी के सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को 5-0 से हराकर फाइनल में एंट्री पाई थी। आज (बुधवार) को उनका मुकाबला यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट से होना था। लेकिन अब विनेश फोगाट के मेडल पर भारी संकट मंडरा रहा है। दरअसल, आज सुबह गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले वजन मापने के दौरान उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है। ऐसे में उन्हें ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया है।

ओलंपिक संघ ने किया विनेश को डिसक्वालीफाई

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को ज्यादा वजन के कारण महिला फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई कर दिया है। भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा कर रहा है। आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ अधिक पाया गया है। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है। बता दें कि इससे पहले विनेश फोगाट 53 किलोग्राम वर्ग कैटेगरी में खेलती थी। लेकिन इस साल उन्होंने 50 किलोग्राम कैटेगरी में खेलना शुरू किया।

पीएम मोदी ने विनेश फोगाट के लिए किया ट्वीट

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट के लिए ट्वीट करते हुए लिखा- विनेश आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं, आज का झटका दुख देता है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा से बात कर जानकारी मांगी है। पीएम मोदी ने इस स्थिति में सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने के मामले में पेरिस ओलंपिक समिति के समक्ष विरोध दर्ज कराने को कहा है।

Vinesh Phogat Disqualified होने की ख़बर सुनते ही हुईं बेहोश 

डिसक्वालीफाई होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है। खबर है कि विनेश को पेरिस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन अहम मैच के बाद रातभर कड़ी मेहनत करने के चक्कर में वह डिहाइड्रेशन की शिकार हो गईं और बेहोश हो गईं।

क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को दी थी मात

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में शुरुआत से ही शानदार परफॉर्मेंस देती आ रही हैं। उन्होंने जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री की। यहां उन्होंने यूक्रेन की ओसाना लिवाच को मात दी और सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की पहलवान युसनेइलिस गुजमैन को 5-0 से मात देकर फाइनल में एंट्री की थी, जहां उनका मुकाबला यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट से होना था।

 

ये भी पढ़ें: Neeraj Chopra भाला फेंक के फाइनल में, स्वर्ण पदक के लिए हो सकता है भारत vs पाकिस्तान

One thought on “Vinesh Phogat Disqualified : भारत के लिए बड़ा झटका,नहीं आ पाएगा मेडल

  1. 188v tái định nghĩa trải nghiệm cá cược thể thao với hơn 4.000 giải đấu mỗi tháng, cung cấp tỷ lệ kèo chính xác và cập nhật liên tục theo biến động thị trường. TONY06-05

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *