(Updated) Wrestler Aman Sehrawat ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीता 

पहलवान अमन सेहरावत ने Paris Olympics में कांस्य पदक जीत लिया है। इस तरह पेरिस ओलंपिक में भारत का यह छठा पदक है। इसके साथ ही ओलंपिक में पदक जीतने वाले अमन भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 21 साल एक महीने से भी कम उम्र में ये उपलब्धि हासिल की है।

Wrestler Aman Sahrawat
Written By : अभिनव कुमार | Updated on: November 6, 2024 1:30 pm

Wrestler Aman Sehrawat दिल्ली के छत्रसाल अखाड़े के पहलवान हैं। उन्होंने भारत के लिए पुरुष 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह स्टेडियम योगेश्वर दत्त, रवि कुमार दहिया, सुशील कुमार, बजरंग पुनिया, अमित कुमार दहिया और अमन सहरावत जैसे पहलवानों के लिए प्रसिद्ध है, जिन्होंने ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और कई विश्व चैंपियनशिप में पदक जीते हैं। 4×400 मीटर रिले के धावक अमोज जैकब की शुरुआत भी इसी स्टेडियम से हुई थी।

भारत के सबसे कम उम्र के ओलंपिक पदक विजेता बने अमन

अमन सेहरावत अपने कांस्य पदक मैच में प्रभावी रहे। उन्होंने प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज़ के खिलाफ 13-5 से जीत हासिल की। अमन ने 21 साल और 24 दिन की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के पदक विजेता बनने का पीवी सिंधु का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारत का पेरिस ओलंपिक में छठा पदक 

यह भारत का छठा पदक (एक रजत और पांचवा कांस्य पदक) है। सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया. फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे. तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल जीता। गोल्ड मेडल से चूकी भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक में  कांस्य पदक अपने नाम किया और Wrestler Aman Sehrawat ने पुरुष 57 किग्रा में कुश्ती में भी कांस्य पदक जीत लिया।

Athletics

भारतीय महिला 4×400 मीटर रिले टीम 3:32:51 के समय के साथ अपनी हीट में आठवें स्थान पर रही। पुरुषों की 4×400 मीटर रिले टीम भी बाहर हो गई है। महिला रिले टीम में रूपल चौधरी, एमआर पूवम्मा, ज्योतिका श्री और सुभा वेंकरेसन शामिल थीं। इस बीच, पुरुष टीम में मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, अरोकिया राजीव और जैकब थे।

अन्य परिणाम 

महिलाओं की 4×400 मीटर रिले राउंड 1: भारत हीट में आठवें स्थान पर, बाहर हो गया पुरुषों की 4×400 मीटर रिले राउंड 1: भारत की पुरुष टीम पांचवें स्थान पर रही 3:00:58 सीज़न हीट में सबसे अच्छा समय

ये भी  पढ़ें :-Neeraj Chopra ने भाला फेंक में भारत के लिए रजत पदक जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *