Arjun Munda ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जिस तरह का आरोप इन लोगों ने चंपई सोरेन पर लगाया है, जैसी बात कह रहे हैं ये सिर्फ भावना की अभिव्यक्ति की बात है। उन्हें सीएम बनना और हटाना उनके दल का विषय हो सकता है लेकिन उनके बारे में जो बात अब हो रही है वे गंभीर और गैर जिम्मेदाराना है। आज से नहीं बल्कि चंपई सोरेन जी हमारी राजनीतिक यात्रा के पुराने सहयोगी हैं। उन दिनों में जब क्षेत्रीय दल यानी एक समय के बाद झारखंड की बात करने वाले की संख्या घट गई थी, दूर-दराज से लोगों को जोड़ कर कैसे आंदोलन बुलंद किया जाए हमने देखा है। तब अविभाजित सिंहभूम जिला था। 32 ब्लॉक थे। वहां से जल, जंगल, जमीन की आवाज उठी।
आंदोलन के खिलाफ सबसे ज्यादा केस चाईबासा से हुए
कांग्रेस के जमाने में आंदोलन के खिलाफ सबसे ज्यादा केस चाईबासा से हुए। कई कार्यकर्ता इस दौरान थे। जंगल से निकल के स्वर को बुलंद किया। धीरे- धीरे चुनावी राजनीति में आए। जमीनी लड़ाई से आने वाले व्यक्ति के बारे में वैसे लोग बोल रहे हैं जो परिवार के माध्यम से राजनीति में आए । उनका बयान, सीएम का बयान भी दुखद है। कठिनाई के समय साथ लोग जंगल से बीच से आकर संगठित हुए। बयान देने के पहले ही देखना चाहिए कि उन्हें नहीं उनके पूर्वजों के साथ ये उभरे नेता हैं।
सीएम हेमंत सोरेन पर नाम लिए बिना साधा निशाना
Arjun Munda ने कहा कि शिबू सोरेन बोलते तो समझ आता। अब ये चाचा बोलते थे लेकिन अब ये स्पष्ट है कि रिश्तों, आदिवासियों से इनका कोई मतलब नहीं है । चंपई उनके सीनियर हैं। उनके पिता के साथ उभरे नेता हैं। हमने भी आंदोलन देखा है। ये प्रतीत होता है कि सीएम को आदिवासी नहीं कुर्सी की चिंता है। आदिवासी की चिंता होती तो चुनाव तक तो रखते ही। वो संगठन के बाहर के थे नहीं। कुछ लोगों के बयान जिसमें आरोप लगाए जा रहे। ये बयान मुझे लगता है कि आंदोलनकारी को ठेस पहुंचाया जा रहा है।
तत्कालीन लाभ के लिए हो रही हैं घोषणाएं
वैसे लोग जो भावनात्मक तरीके से जुड़ कर यहां के भविष्य को देखा है वह आज बहुत दूर हैं। कई तरह की योजनाओं की घोषणा हो रही है। लेकिन मूल बातें छोड़कर तत्कालीन लाभ के लिए घोषणाएं हो रही हैं। मैने झारखंड आंदोलनकारी आयोग गठित किया था। निष्पक्षता के साथ काम की उम्मीद थी। दलीय दृष्टिकोण के साथ इसे नहीं बनाया गया था।
चंपई सोरेन का भाजपा से जुड़ना उनका अपना निर्णय
एक सवाल के जवाब में Arjun Munda ने कहा कि चंपाई सोरेन के भाजपा से जुड़ने के मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। वो उनका निर्णय है। राज्य की भविष्य की चिंता सारे लोगों की होती है। मैंने चंपई जी का बयान पढ़ा। वो स्वाभाविक तौर पर कमजोर महसूस कर रहे हैं।आज मैंने एक बयान और देखा जो सामाजिक संगठन के नाते काम कर रहे। रांची में जनजातीय समाज असुरक्षित है। उन्हें चिंता है कि न जाने कौन उनकी जमीन लूट लेगा। उसमें बड़ी मिलीभगत मिल रहा।
झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी करेगी अच्छा प्रदर्शन
सरकारी तंत्र में शामिल लोग इसके भागीदार बन गए। भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर स्थानीय चरित्र को ध्यान में रखकर काम कर रही है। भारत के हर स्तर पर काम हो रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी। राज्य की राजधानी में सब इंस्पेक्टर मारा गया आज तक कोई सूत्र नहीं मिला। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति जगजाहिर है।
ये भी पढ़ें :-Champai Soren पहुंचे दिल्ली,भाजपा में हो सकते हैं शामिल, पढ़ें उनकी पीड़ा चिट्टी में