UP Police Paper Leak की अफवाह परीक्षा शुरू होने के पहले ही फैलानी शरारती तत्वों ने शुरू कर दी थी। उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 का 31 अगस्त को समापन हो गया। 60,200 से अधिक परीक्षा को लेकर पहले तरह-तरह की अफवाहें फैलाई गईं लेकिन यूपी प्रशासन ने दृढ़ इच्छा शक्ति की बदौलत बगैर किसी शिकायत के शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराकर दिखा दिया कि ऐसे भी परीक्षा कराई जा सकती है।
प्रदेश के 67 जिलों में ये परीक्षाा हुई। कुल 1174 केंद्र बनें। परीक्षा शुरू होने के पहले ही प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाहें उड़ाई गईं और जब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की तो सबकी बोलती बंद हो गई। बगैर किसी कदाचार के इस परीक्षा को आयोजित कराने के लिए पूरे यूपी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और एसटीएफ की टीमें तैनात थीं। 22 अगस्त को एसटीएफ ने राजधानी लखनऊ से 153 किलोमीटर दूर श्रावस्ती शहर में तैनात लेडी कांस्टेबल पिंकी सोनकर को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से पांच अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी बरामद किए आरोपी ,अभ्यार्थियों से पास कराने के ऐवज में 20-20 लाख रुपये लेना चाह रहे थे। एसटीएफ ने दिल्ली के उस नेता से पूछताछ की जो इन सब कारनामों का कर्ता-धर्ता था। पहले चरण में परीक्षा के दौरान सख्ती देख 20 फीसदी परीक्षा देने वाले केंद्र पर ही नहीं पहुंचे। हर चरण की परीक्षा में गिरफ्तारियां होती गईं और बदमाशों के हौंसले पस्त होते गए।
आगरा से एक गिरोह के तीन लोगों को एसटीएफ ने पकड़ा तो उनके पास से एक लाख नकद और 21 एडमिट कार्ड मिले। जाहिर है वे परीक्षा पास कराने के नाम पर मोटी रकम ले रहे थे। इससे पहले दूसरे चरण की परीक्षा में 17 मुकदमे दायर किए गए ताबड़तोड़ 20 लोग गिरफ्तार किए गए। इसी तरह लखनऊ से नकल कराने के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा गया।
कैसे पकड़ी गई लेडी कांस्टेबल
22 अगस्त की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि श्रावस्ती शहर में तैनात लेडी कांस्टेबल पिंकी सोनकर के घर कुछ लोग आए हुए हैं और वे आज 23 अगस्त को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल कुछ अभ्यर्थियों को पास कराने के बदले पैसे मांग रहे हैं। जैसे ही यह बात आला अफसरो को पता चली , उन्होंने तुरंत बांसगांव थाने की पुलिस को लेडी कांस्टेबल के घर जाने को कहा, इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को मौका -ए- वारदात से ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में लेडी कांस्टेबल पिंकी सोनकर के अलावा एक ड्राइवर और एक प्राइवेट सुरक्षा कर्मी भी है।
लेडी कांस्टेबल ने पूछताछ में क्या बताया
पूछताछ में कांस्टेबल ने बताया कि वह फेसबुक के जरिए दिल्ली के एक बड़े नेता के संपर्क में आई, जिसने उसे यूपी सिपाही भर्ती 2024 में होने वाले पेपर को लीक करने का टास्क दिया। नेता ने बताया कि एक अभ्यर्थी को भर्ती कराने के 20 लाख रुपए लगेंगे और इसमें उसका भी कमीशन होगा। इसके बाद लेडी कांस्टेबल पिंकी सोनकर इस जालसाजी के कार्यक्रम में घुस गई, धीरे-धीरे उसने अकेले पुलिस डिपार्टमेंट में ही 15 लोगों से 15 से 20 लाख रुपए का सौदा कर लिया। आगे की पूछताछ में पिंकी ने बताया कि पांच लोगों ने तो उसे 40-40 हजार रुपये एडवांस भी दे दिए थे और बाकी के रुपए आहिस्ता -आहिस्ता ट्रांसफर हो रहे थे।
पुलिस ने पांच अभ्र्यार्थी जिनके एडमिट कार्ड मिले उनको भी ढूंढ निकाला, और हैरानी वाली बात यह रही कि वे सब आरोपी पिंकी के भाई,रिश्तेदार निकले।
आरोपी देवेंद्र प्रताप ने कैसे फंसाया लेडी कांस्टेबल को जाल में
देवेंद्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने पिंकी से प्रति कैंडिडेट 5 लाख रुपये में भर्ती कराने की बात कही, उसके बाद पिंकी उसके जाल में फंस गई। यह सब उसने इसलिए किया क्योंकि उसको कुछ पैसों की जरूरत थी।
UP Police Paper Leak : लेडी कांस्टेबल सस्पेंड
घटना की जानकारी मिलते ही श्रावस्ती एसीपी ने लेडी कांस्टेबल पिंकी सोनकर को सस्पेंड कर दिया और इसके अलावा गोरखपुर एसएसपी ने भी कांस्टेबल को बर्खास्त करने के लिए पत्र लिखा है।
यह भी पढ़ें :-
Bihar Police Paper Leak : पुलिस की सर्तकता से पेपर लीक गैंग का हुआ पर्दाफाश
Điều khiến tôi ấn tượng ở sportzfy apk download là các trò chơi được cập nhật thường xuyên và tốc độ tải rất mượt. TONY10-09