Durand Cup फाइनल में होगा मोहन बागान और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का मुकाबला

Durand Cup के 33वें संस्करण में, ग्रैंड फिनाले में मोहन बागान और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी चैंपियन बनने के लिए आमने-सामने होंगे. देश भर के फुटबॉल प्रशंसक उत्सुकता से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, जो शनिवार, 31 अगस्त को शाम 5:30 बजे कोलकाता के विवेकानन्द युवा भारती मैेदान में खेला जाएगा.

Written By : अभिनव कुमार | Updated on: August 31, 2024 12:50 pm

Durand Cup 2024 के फाइनल में मोहन बागान का सामना नॉर्थईस्ट युनाइटेड से होगा। सेमीफाइनल में खेले गए कांटे के मुकाबले में बेंगलुरु एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया।

Durand Cup अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। इस प्रतियोगिता के 133वें संस्करण के ग्रैंड फिनाले में मोहन बागान एसजी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी चैंपियन बनने के लिए आमने-सामने होंगी। देश के फुटबॉल फैंस बेसब्री से इस हाई-स्टेक मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, जो शनिवार, 31 अगस्त को शाम 5:30 बजे कोलकाता के विवेकानन्द युवा भारती मैदान में खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन, मोहन बागान एसजी, आज (31st August) को अंतिम मुकाबले में अपने खिताब को डिफेंड करने के लिए तैयार है। इससे पहले 17 बार खिताब जीतने वाली मोहन बागान प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे अधिक डूरंड कप खिताब जीतने वाली टीम है।

मोहन बागान को मिलेगा घरेलू प्रशंसकों का समर्थन

मोहन बागान को उनके उनके प्रशंसकों का समर्थन मिलेगा। हेड कोच जोस मोलीना ने कल के मैच में अपनी टीम के लिए घरेलू लाभ पर चर्चा की, उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि घरेलू समर्थन होना वास्तव में अच्छा है, लेकिन मैदान पर दोनों टीमों के बीच ग्यारह खिलाड़ी ग्यारह खिलाड़ियों का सामना करेंगे। घरेलू टीम के रूप में दबाव रहेगा, लेकिन खिलाड़ी इस दबाव को संभालने के लिए काफी अनुभवी हैं। मोहन बागान के स्टार फॉरवर्ड, ग्रेग स्टीवर्ट ने कहा, मुझे लगता है कि घरेलू दर्शकों के सामने खेलना थोड़ा दबाव डालता है। क्योंकि यह एक ‘जीवन-मरण’ का मैच है। कल एक बहुत ही अच्छी नॉर्थईस्ट टीम के खिलाफ मुकाबला होने वाला है।

हम सौ प्रतिशत देंगेः जबाको

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के कप्तान मिशेल जबाको ने कहा- हम यहां अपने सौ प्रतिशत देने और ट्रॉफी जीतने के लिए हैं, वह एक बहुत अच्छी टीम है और उनके पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन हम अपने खेल योजना के अनुसार खेलेंगे और जीत के साथ बाहर आएंगे।

भारत में डूरंड कप 2024-फ़ाइनल को ऑनलाइन कहाँ स्ट्रीम होगा ?
Durand Cup 2024 - फाइनल केवल सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीम होगा

ये भी पढ़ें:Paralympics 2024: Avani Lekhara ने दिलाया पहला गोल्ड, भारत के नाम 4 मेडल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *