Andhra-Telangana में भारी बारिश के कारण ट्रेनें रद्द, यातायात ठप्प और स्कूल बंद!

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में 24 लोगों की जान जा चुकी है। 17,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नदियां उफान पर हैं। साथ ही 140 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: September 2, 2024 11:54 am

Andhra-Telangana Heavy Rainfall : आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति है। 24 लोगों की मौत की सूचना है। 17 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इससे बड़े इलाके में बाढ़ आई है। करीब 140 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कई का रूट डायवर्ट किया गया है, और स्कूल-कॉलेजों को भी बंद किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) से बात की है। उन्होंने दोनों राज्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। दोनों राज्यों में आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश में 15 और तेलंगाना में 9 लोगों की मौत 

लगातार दूसरे दिन मूसलाधार बारिश के कारण आंध्र प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं, तेलंगाना में 9 लोगों की जान जा चुकी है। आंध्र प्रदेश में बाढ़ के पानी में तीन और लोगों के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। तेलंगाना में भी एक व्यक्ति लापता है।

दक्षिण मध्य रेलवे ने रद्द की 140 ट्रेनें (South Central Railway cancelled trains due to Andra-Telangana Heavy Rainfall) 

दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 140 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 97 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। करीब 6,000 यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए हैं। आंध्र प्रदेश में 17,000 से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित जगहों से निकाला गया है। विजयवाड़ा में भयंकर बाढ़ आई है। यहां 2.76 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

हैदराबाद में स्कूलों में दी गई छुट्टी

हैदराबाद में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। हैदराबाद जिले में और भी भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण 2 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में NDRF की 26 टीमें तैनात

आंध्र प्रदेश और तेलांगना (Andhra-Telangana) में बाढ़ राहत और बचाव के लिए NDRF (National Disaster Response Force) की 26 टीमें तैनात की गईं हैं। मौसम विभाग ने 2 से 5 सितंबर तक चार दिनों के लिए आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। तेलंगाना में भी इसी तरह की मौसमी स्थिति के साथ अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 

ये भी पढ़ें:Paralympics 2024 में भारत का 7 वां मेडल, Nishad Kumar ने जीता सिल्वर

One thought on “Andhra-Telangana में भारी बारिश के कारण ट्रेनें रद्द, यातायात ठप्प और स्कूल बंद!

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *