उरुग्वे के अनुभवी स्ट्राइकर Luis Suárez ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। वे शुक्रवार, 6 सितंबर को पराग्वे के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वे क्लब फुटबॉल खेलते रहेंगे। सुआरेज अमेरिकी क्लब इंटर मियामी से जुड़े हैं। लिवरपूल और बार्सिलोना की तरफ से खेल चुके इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने देश की तरफ से 142 मैच में 69 गोल किए जो उरुग्वे की तरफ से रिकॉर्ड है। सुआरेज ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया था। उन्होंने उरुग्वे की तरफ से चार विश्व कप और पांच कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में भाग लिया। वह क्लब स्तर पर खेलते रहेंगे।
साल 2014 के फीफा वर्ल्ड कप के दौरान इटली के विरोधी खिलाड़ी को दांत काटने की वजह से सुआरेज की आलोचना हुई थी. इटली के डिफेंडर जार्जियो चिलिनी ने उरुग्वे के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज के विश्व कप ग्रुप डी मैच में कंधे पर दांत काटने की शिकायत की थी.
Suárez कभी भी विवादों से दूर नहीं रहे
2014 में ब्राज़ील में हुए विश्व कप में उनकी भागीदारी समाप्त करने वाली घटना के अलावा वे दक्षिण अफ़्रीका में हुए 2010 विश्व कप के खलनायकों में से एक थे. जब गोल-लाइन पर उनके निंदनीय हैंडबॉल ने घाना को क्वार्टर फ़ाइनल में जीतने से रोक दिया था. सुआरेज़ को उस अपराध के लिए बाहर भेज दिया गया और घाना ने इसके बाद पेनल्टी मिस कर दी, जिससे उरुग्वे पेनल्टी शूट-आउट के बाद सेमीफ़ाइनल में पहुंच गया.
बता दें की सुआरेज़ ने उरुग्वे को 2018 और 2022 विश्व कप के लिए क्वालीफ़ाई करने में मदद की और इस साल के कोपा अमेरिका में भी भाग लिया. जहां उन्हें कोच मार्सेलो बिएल्सा द्वारा एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने कनाडा पर तीसरे स्थान की प्ले-ऑफ़ जीत में अपना 69वाँ अंतरराष्ट्रीय गोल किया था.
EPL मैच में रेसिज्म का आरोप
अफ्रीकी खिलाड़ी पर कमेंट किया 2011 के इंग्लिश प्रीमियर लीग सीजन में सुआरेज पर रेसिज्म के आरोप लगे। उन्होंने मुकाबले के दौरान मैनचेस्टर यूनाइटेड के अफ्रीकी खिलाड़ी पैट्रिक एब्रा पर नस्लवादी कमेंट किया था। बाद में उन पर 40 हजार पाउंड (करीब 44 लाख रुपए) का जुर्मना लगा और वे 8 मैच के लिए बैन भी किए गए।
ये भी पढ़ें:-Cristiano Ronaldo ने यूट्यूब चैनल लॉन्च करते ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड