फुटबॉल सुपरस्टार Cristiano Ronaldo ने सोशल मीडिया पर फिर से कमाल कर दिया है। रोनाल्डो ने अपना YouTube चैनल क्रिएट किया है और पहले ही दिन कई रिकॉर्ड बनाए हैं। बता दें कि 39 वर्षीय पुर्तगाली आइकन इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले व्यक्ति हैं।
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर Cristiano Ronaldo ने बुधवार (21 August) को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। रियल मैड्रिड के पूर्व स्टार के फैंस उनके चैनल की सदस्यता लेने और वह किस तरह से अपना जीवन जीते हैं, यह जानने के लिए यूट्यूब पर उमड़ पड़े। फैंस की उत्सुकता इतनी ज्यादा थी कि रोनाल्डो ने सबसे तेज एक मिलियन यानी 10 लाख सब्सक्राइबर्स के लिए यूट्यूब का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि महज 90 मिनट में हासिल की।
सिर्फ 24 घंटे में 2 करोड़ सब्सक्राइबर्स

खबर लिखे जाने तक Cristiano Ronaldo के चैनल पर 20 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। फुटबॉल स्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की घोषणा की थी, जहां बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो के ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर 112.5 मिलियन, फेसबुक पर 170 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 636 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Cristiano Ronaldo का गोल्डन प्ले बटन
Cristiano Ronaldo ने चैनल लॉन्च का ऐलान करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, ‘इंतजार खत्म हो गया है। मेरा यूट्यूब चैनल आखिरकार जारी हो चुका है! इस नई यात्रा पर मेरे साथ जुड़ें।’ अपना पहला वीडियो पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद, 1.69 मिलियन फैंस चैनल को सब्सक्राइब कर चुके थे। रोनाल्डो के इस वीडियो को 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 24 घंटे में रोनाल्डो को गोल्डन प्ले बटन भी मिल गया। उन्होंने अपने बच्चों को गोल्डन प्ले बटन दिखाया तो सभी झूम उठे। इसका वीडियो उन्होंने एक्स पर शेयर किया है।
मेसी से ज्यादा Cristiano Ronaldo के सब्सक्राइबर्स
रोनाल्डो के प्रतिद्वंद्वी और इंटर मियामी से खेलने वाले अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी का भी एक यूट्यूब चैनल है और उनके 2.27 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। मेसी ने इसे 2006 में लॉन्च किया गया था। रोनाल्डो का कहना है कि उनका चैनल न केवल उनके फुटबॉल करियर की कहानियों को लोगों तक पहुंचाएगा, बल्कि उनके फॉलोअर्स को उनके परिवार, स्वास्थ्य, पोषण, तैयारी, रिकवरी, शिक्षा और बिजनेस के बारे में भी जानकारी देगा।
20 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर
सिर्फ इतना ही नहीं ‘UR Cristiano‘ यूट्यूब चैनल सबसे फास्ट 10 मिलियन सब्सक्राइबर हासिल करने वाला चैनल भी बन गया है। यानी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यूट्यूब चैनल एक दिन में ही कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
ये भी पढ़ें –
Ronaldo ने किया स्कोर लेकिन सऊदी सुपर कप में Al-Nassar अल-हिलाल से 4-1 से हारी