Ganesh Chaturthi 2024: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

पूरे देश में आज 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। मान्यता है कि आज ही के दिन गणेश भगवान का जन्म हुआ था। सबसे ज्यादा चहल-पहल मुंबई के बड़े गणेश पंडालों में देखने को मिल रही है। यह उत्सव पूरे देश और खासकर दक्षिण भारतीय राज्यों व विशेषकर महाराष्ट्र में अगले 10 दिन तक चलेगा।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: September 7, 2024 8:33 pm

Ganesh  Chaturthi 2024: भारत में सभी त्योहारों का बड़ा महत्व है, जिसमें से गणेश चतुर्थी भी एक है। आज 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी पूरे देश व खासकर मुंबई में धूमधाम से मनाई जा रही है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी  मनाई जाती है। मान्यता है कि हर साल  गणेश   पर्व पर भगवान खुद धरती पर आते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आइए जानते हैं इस पर्व  का क्या है शुभ मुहूर्त, महत्व

भगवान गणेश की स्थापना का क्या है मुहूर्त ( Ganesh Chaturthi 2024 auspicious time)

आज पूरे दिन गणपति स्थापना के लिए 3 शुभ मुहूर्त रहेंगे।

पहले मुहूर्त– सुबह 8:00 बजे से 9:30 तक

दूसरा मुहूर्त- सुबह 11:30 बजे से 1:40 तक

तीसरा मुहूर्त– दोपहर 2:00 से शाम 5:30 बजे तक

भगवान गणेश के स्थापना की क्या विधि होगी( Ganesh Chaturthi 2024 Method of installation)

  •  सूर्योदय से पहले उठना है, उसके बाद नहा धोकर अच्छे कपड़े पहनने है।
  •  उसके बाद मूर्ति स्थापित करने की जगह बैठना है
  •  सफेद कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर चावल रखना है
  •  तांबे के बड़े-बड़े बर्तन में चंदन से स्वस्तिक बनाकर  चावल पर रखने हैं
  •  उसी बर्तन में मूर्ति स्थापित करें

भगवान गणेश के पूजा की विधि

  •  सबसे पहले घी का दीपक जलाकर दूध से गणेश जी को नहलाना है
  •  उसके बाद लाल रंग के चंदन   से उन्हें तिलक करना है।
  •  फूलों की माला पहनानी है और स्वादिष्ट मिठाई का भोग करवाना है
  •  सबसे आखिर में, इलायची और कत्थे का पान चढ़ाना है

गणेश चतुर्थी पर क्या होगी पूजा सामग्री

पूजा सामग्री में कई चीजे आएंगी जैसे- गंगाजल,धूप, दीप, कपूर मूर्ति, लाल रंग का कपड़ा, दूर्वा,फल, सुपारी,लड्डू, मौली, लाल चंदन ,पंचमेवा

भगवान गणेश की पूजा में किन बातों का ध्यान रखना है

  •  सबसे पहले तो गणपति जी को तुलसी नहीं चढ़ानी
  •  नीले और काले रंग के वस्त्र  बिल्कुल ना पहने
  •  मोदक और दूर्वा जरूर चढ़ाना है इसके बगैर पूजा अधूरी है

मुंबई के प्रमुख पंडाल जहां गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है

  •  लालबागचा राजा पंडाल
  •  खेतवाड़ी गणराज
  •  जीएसबी सेवा मंडल
  •  मुंबईचा राजा पंडाल

यह भी पढ़ें :-

Guru Purnima : भाव है तो भगवान है व सदगुरु भी, नहीं तो कुछ नहीं: माँ विजया

One thought on “Ganesh Chaturthi 2024: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *