कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (CPI-M) के महासचिव Sitaram Yechury का गुरुवार शाम 4:00 बजे दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया। उनका निधन सांस की नली में संक्रमण होने के कारण हुआ। 19 अगस्त 2024 को तेज बुखार की शिकायत के बाद सीताराम येचुरी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे अब तक तीन बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव रह चुके हैं। CPI -M ने बयान जारी कर सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा दुख जताया है।
Sitaram Yechury का आरंभिक जीवन
सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम कल्पकम येचुरी और सर्वेश्वर सौमयाजुला येचुरी था। इन्होंने दसवीं की पढ़ाई ऑल सेंट्स हाई स्कूल हैदराबाद से की थी। उसके बाद इन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में अर्थशास्त्र से बीए ऑनर्स किया था। वर्ष 1974 में सीताराम येचुरी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एम. ए. अर्थशास्त्र में किया।
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया से जुड़े
वर्ष 1974 में Sitaram Yechury स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़ गए थे और 1975 में CPI-M ज्वाइन की। लेकिन इमरजेंसी लगते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वर्ष 1977- 78 में वे तीन बार कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष बने। वर्ष 1984 में वे केंद्रीय समिति का हिस्सा बने। वर्ष 1992 में सीताराम येचुरी चौदहवीं कांग्रेस में पोलित ब्यूरो चीफ चुने गए।
वर्ष 2005 से 2024 तक का सफर
सीताराम येचुरी वर्ष 2005 में पश्चिम बंगाल से पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए। उसके बाद वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। इसी तरह वर्ष 2015 में सीताराम येचुरी पहली बार CPI-M के महासचिव बने। 2018 में दूसरी बार 2022 में तीसरी बार महासचिव के लिए चुने गए।
Sitaram Yechury की पर्सनल लाइफ
सीताराम येचुरी ने दो शादी की थी। पहली पत्नी का नाम इंद्राणी मजूमदार था और दोनों का एक बेटा और एक बेटी थी। दूसरी शादी सीमा चिश्ती से हुई थी, सीमा पेशे से एक पत्रकार थी। वर्ष 2020 में सीताराम येचुरी ने कोरोना वायरस के कारण अपने बेटे आशीष येचुरी (उम्र 34 वर्ष) को खो दिया था।
सीताराम येचुरी ने कौन-कौन सी किताबें लिखी
इनकी लिखीं किताबों के नाम है- लेफ्ट हैंड ड्राइव,यह हिंदू राष्ट्र क्या है, घृणा की राजनीति, 21वीं सदी का समाजवाद, डायरी ऑफ़ फ्रीडम मूवमेंट, ग्लोबल इकोनामिक क्राइसिस और द ग्रेट रिवॉल्ट
यह भी पढ़ें:-
Arvind Kejriwal अभी नहीं ले पाएंगे खुली हवा में सांस, जमानत याचिका खारिज
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.