दिल्ली लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह लाल किला पर संपन्न

लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह लालकिला मैदान पर संपन्न हुआ। कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि लीला मंचन समारोह 3 से 13 अक्टूबर 2024 तक होगा।

Written By : आकृति पाण्डेय | Updated on: September 15, 2024 9:31 pm

दशहरा पर्व 12 अक्टूबर 2024 को पूरे देश में मनाया जाएगा। अर्जुन कुमार (Arjun Kumar) ने यह भी बताया कि भूमि पूजन समारोह अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कानून राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार भारत सरकार, हर्ष मल्होत्रा कॉर्पोरेट एवं सड़क परिवहन राज्य मंत्री भारत सरकार के कर कमलों से संपन्न हुआ।

वृंदावन, मथुरा, दिल्ली के प्रसिद्ध ब्राह्मणों द्वारा मंत्रों के साथ विधिवत तरीके से पूजा अर्चना हुई। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का पटका, स्मृति चिन्ह, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट कर सम्मान किया गया।

मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने क्या कहा 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि लव कुश रामलीला कमेटी हमारी भारतीय संस्कृति परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं, प्रभु श्री राम की लीला के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक हित के कार्यों में संलग्न है, हर्ष मल्होत्रा कॉरपोरेट और सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि देश विदेश में प्रख्यात रामलीला कमेटी प्रभु श्री राम का संदेश जन-जन, युवा पीढ़ी जागृत करने के उद्देश्य से रामलीला करती है, यह इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

अर्जुन कुमार (Arjun Kumar) ने यह भी बताया इस बार रामलीला हाईटेक डिजिटल(Hightech Digital) तरीके से होगी लगभग 100 देश के टीवी चैनलों पर इसका लाइव टेलीकास्ट होगा। इस बार लीला श्री रामेश्वर धाम मंदिर की थीम पर तीन मंजिला मंच पर बॉलीवुड के लगभग 40 फिल्म स्टार लीला का मंचन करेंगे।

श्री सुभाष गोयल ने क्या बताया

कमेटी के महासचिव श्री सुभाष गोयल ने बताया कि सागर सिंह कलसी संयुक्त आयुक्त दिल्ली पुलिस, श्री मनोज कुमार मीणा डीसीपी नॉर्थ दिल्ली पुलिस, श्री मोहित बंसल, डिप्टी कमिश्नर एमसीडी, श्री संदीप दीक्षित पूर्व सांसद, देवेंद्र यादव अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधायक पहलाद सिंह साहनी, अलका लांबा कांग्रेस नेता, अनिल भारद्वाज, राजेश जैन, संजय शर्मा व अन्य अतिथियों का इस अवसर पर स्मृति चिन्ह दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया व बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

भूमि पूजन समारोह के अवसर पर पवन गुप्ता, सत्यभूषण जैन , सौरब गुप्ता प्रवीण गोयल, अंकुर गोयल, मदन अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, प्रवीण सिंघल,कपिल रस्तोगी, देवेंद्र चौधरी आदि ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।

 

ये भी पढ़ें:-दिल्ली के CM Arvind Kejriwal ने किया इस्तीफे का ऐलान, दो दिन बाद दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री

One thought on “दिल्ली लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह लाल किला पर संपन्न

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *