PM Narendra Modi के 74 वें जन्मदिवस पर जानें उनकी उपलब्धियां

मंगलवार का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ा खास है। 17 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री अपना 74 वां जन्मदिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री का जन्म 1950 में हुआ था। नरेंद्र मोदी जी स्वतंत्र भारत के दूसरे ऐसे नेता हैं जिन्होनें लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ ली।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: September 17, 2024 8:35 am

17 सितंबर 2024 का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) के लिए बड़ा खास है। मंगलवार को नरेंद्र मोदी अपना 74 वां Birthday मनाएंगे और 75वें  में प्रवेश कर जाएंगे। Prime Minister Modi जी का जन्म 1950 में गुजरात के वडनगर शहर में हुआ।

8 साल की उम्र में वह पहली बार आरएसएस में शामिल हुए। 1985 में वह बीजेपी से जुड़े और 2001 में 51 वर्ष की उम्र में गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री बने। नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि भारत देश के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री की शपथ लेना और तीन बार ही गुजरात का मुख्यमंत्री रहना है। आइए जानते हैं उनके 24 साल की उपलब्धियां के बारे में:-

Prime Minister Modi का आरंभिक जीवन

Prime Minister Modi का  जन्म सन 1950 में गुजरात के वडनगर शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी और माता का नाम हीराबेन मोदी था। प्रधानमंत्री Narendra Modi बहुत गरीब परिवार से आते थे, इसलिए उन्हें वडनगर रेलवे स्टेशन पर पिता की मदद करने के लिए चाय बेचनी पड़ी। नरेंद्र मोदी ने आरंभिक पढ़ाई वडनगर के सरकारी स्कूल से की। स्नातक की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ ओपन लर्निंग से और पोस्ट ग्रेजुएशन वर्ष 1983 में  गुजरात यूनिवर्सिटी से की।

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की 2014 से 2024 तक की उपलब्धियां

  •  नरेंद्र मोदी लगातार तीन बार बीजेपी को सत्ता में लाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने।
  •  2019 में बीजेपी पहली  गैर कांग्रेसी पार्टी बनी जिसने 300 से ज्यादा सीटें जीती।
  •  2014 में बीजेपी पहली ऐसी पार्टी बनी जिसने 1984 के बाद अपने दम पर सरकार बनाई।
  •  2016 में उरी  आंतकी हमले के बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारत की ताकत दिखाते हुए पाकिस्तान के अंदर जाकर उनके आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करवाई।
  •  नोटबंदी का फैसला– 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने देश को चौंकाते हुए भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए नोटबंदी जैसा कठिन फैसला लिया।
  •  5 अगस्त 2019 को  जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया।
  •  28 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के अंदर घुसकर उनके आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करवाना।
  •  राम मंदिर बनवाना- 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर बनकर तैयार हुआ।

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उपलब्धियां

  •  भ्रष्टाचार को खत्म करना
  •  पूरे गुजरात में 24 घंटे बिजली प्रदान करवाना
  •  गुजरात में छोटी फैक्ट्री स्थापित करी
  •  लोगों को  अच्छा पीने का पानी उपलब्ध करवाना और कई बांधों को बनवाना

यह भी पढ़ें:-

PM Narendra Modi पहुंचे मॉस्को, एयरपोर्ट पर फर्स्ट डिप्टी पीएम ने किया स्वागत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *