IND vs BAN 1st Test Day: हसन महमूद ने लिए 4 विकेट, भारत का स्कोर 339/6

IND vs BAN 1st Test Day: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। इस मैच में पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने अश्विन के शतक और जडेजा की शानदार पारी की बदौलत 339 रन बना लिए हैं.

Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: September 19, 2024 9:37 pm

IND vs BAN 1st Test Day: इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए हैं। रविंद्र जडेजा और अश्विन के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम 300 के पार पहुंचने में कामयाब हुई। दिन का खेल खत्म होने तक अश्विन (102) और जडेजा (86) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के तीन खिलाड़ियों ने पहले दिन अर्धशतक लगाया। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

ऐसी रही IND vs BAN 1st Test Day में भारत की बल्लेबाजी

IND vs BAN 1st Test Day का पहला और दूसरा सेशन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। टीम ने रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (0) और विराट कोहली (6) के रूप में तीन बेहद महत्त्वपूर्ण विकेट 88 के स्कोर पर गंवाए। रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया। शुभमन गिल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको भी हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया।
विराट कोहली का बल्ला भी एक बार फिर शांत देखने को मिला। कोहली ने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। और उनको भी हसन महमूद ने ही आउट किया।
इस तरह हसन महमूद ने भारत के 3 बेहद महत्त्वपूर्ण खिलाड़ियों का विकेट लिया।
दूसरे सेशन की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी नहीं रही। हसन महमूद ने ही ऋषभ पंत के रूप में अपना चौथा शिकार किया। पंत 52 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। पंत ने चौथे विकेट के लिए जायसवाल के साथ अर्धशतकीय साझदेारी की। यशस्वी जायसवाल ने लड़खड़ाई टीम इंडिया को संभाला।
उसके बाद क्रीज पर यशस्वी जायसवाल का साथ देने केएल राहुल आए । यशस्वी जायसवाल ने 95 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यशस्वी के रूप में भारत को 5वां झटका 144 के स्कोर पर लगा, वह 56 रन बनाकर नाहिद राणा की बॉल पर आउट हुए। जायसवाल के पीछे-पीछे केएल राहुल भी 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया। रविंद्र जडेजा और अश्विन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। अश्विन ने 108 गेंद में शतक जड़ दिया है ये उनका टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक है।
भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर 339 रन बना लिए हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से भारतीय बाजार में उछाल, रुपया होगा मजबूत

One thought on “IND vs BAN 1st Test Day: हसन महमूद ने लिए 4 विकेट, भारत का स्कोर 339/6

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *